ePaper

East Singhbhum News : तालाब से कलश में जल लाकर मां रंकिणी को महास्नान कराया

Updated at : 16 Sep 2025 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : तालाब से कलश में जल लाकर मां रंकिणी को महास्नान कराया

चाकुलिया स्थित रंकिणी मंदिर परिसर में सोमवार से दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

चाकुलिया.

चाकुलिया स्थित रंकिणी मंदिर परिसर में सोमवार से दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव की शुरुआत हुई. पहले दिन स्थानीय पक्का घाट तालाब से श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पक्का घाट तालाब पहुंची. यहां से कलश में जल लेकर महिलाएं मंदिर पहुंचीं. कलश में भरकर लाये गये जल से मां रंकिणी को महास्नान कराया गया. पुजारी प्रसन्न पति ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करायी.

पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण, संध्या आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दूसरे दिन 16 सितंबर (मंगलवार) को दशमी पूजा के बाद दोपहर में महाप्रसाद वितरण, खेलकूद प्रतियोगिता, संध्या आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. रंकिणी महोत्सव के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष समीर नाथ, उपाध्यक्ष गोविंद गोराई, सचिव संजीव दास, सह सचिव मंतोष सीट, कोषाध्यक्ष बलराम दास, गोपाल दास, रोहित पति, असित नाथ, कार्तिक दास, महादेव नाथ, बिष्णु दास, अनूप नाथ, प्रभु शीट, शुभ नाथ आदि ने मुख्य भूमिका निभायी.

रंकिणी मंदिर में बिंधा व जितिया की पूजा हुई

घाटशिला.

रंकिणी मंदिर में सोमवार को बिंधा पर्व व जितिया नवमी के पावन अवसर पर पूजा हुई. इस दौरान दिवंगत मंत्री के पुत्र झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने पूजा कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक है. मौके पर जगदीश भकत, दुर्गाचरण मुर्मू, कालीपद गोराई, मुखिया प्रफुल्ल सोरेन, आनंद गोयल, विकास मजूमदार, बाबूलाल मुर्मू, सोनाराम सोरेन, सुशील मार्डी, रोबिन सोरेन, रूपेश सोरेन, काजल डॉन, सुजय सिंह, अंकुर काउरी, दसमथ सोरेन समेत बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola