ePaper

East Singhbhum News : धन, समृद्धि और खुशहाली की देवी हैं मां लक्ष्मी : संजीव सरदार

Updated at : 07 Oct 2025 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : धन, समृद्धि और खुशहाली की देवी हैं मां लक्ष्मी : संजीव सरदार

पोटका प्रखंड की जुड़ी पंचायत के नुआग्राम में सोमवार रात धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम से की गयी.

विज्ञापन

पोटका.

पोटका प्रखंड की जुड़ी पंचायत के नुआग्राम में सोमवार रात धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम से की गयी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पोटका के विधायक संजीव सरदार शामिल हुये. उन्होंने मां लक्ष्मी की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मां लक्ष्मी धन वैभव की देवी है. मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है. उन्होंने पूजा के आयोजन के लिए ग्रामीणों की सराहना की. पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल और गांव के कलाकारों द्वारा बंगला नाटक सोंसार तोर पाये नमस्कार का मंचन मंगलवार रात में किया जायेगा. इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरोज कुंडू, शैलेन प्रमाणिक, बबलू दे, तरुण दे, रामकृष्ण कुंडू, उत्पल मंडल, गौरांग दे, बसंत दे, प्रणव दे, शक्ति प्रमाणिक, क्षितिश पाल, भास्कर दे आदि उपस्थित थे.

गंगाडीह में धूमधाम से की गयी मां लक्ष्मी की पूजा

पोटका. पोटका प्रखंड के गंगाडीह में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी. गांव के लखी मंदिर में मां लक्ष्मी की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गयी है. आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरजीत कुंडू ने कहा कि गांव में वर्षों से मां लक्ष्मी की पूजा हो रही है. तीन दिन चलने वाली पूजा के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण किया जाता है. गांव के महिलाएं उपवास रखकर मां लक्ष्मी से सुख समृद्धि की कामना करती हैं. पूजा को सफल बनाने में गौतम कुंडू, संजय कुंडू, जीत मुदी, अनूप नंदी, कृष्णा नंदी, अशोक, पप्पू, आस्तिक, विनय, अजय, बुलु मोरल, कार्तिक, संजीव, सूरज, अमित, कृष कुंडू, राखाल सहित अन्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola