East singhbhum News : चाकुलिया में मॉब लिंचिंग : बकरी चोरी के आरोपी दो युवकों की पिटाई से मौत, आठ पर केस, 15-20 ग्रामीण हिरासत में

सोनाहातू पंचायत के जोड़िसा गांव में शुक्रवार रात 12 बजे की घटना, गोविंद नायक के घर से पांच बकरियां चुरा भाग रहे थे, सड़क पर खड़ी थी बाइक, एक युवक की मौत घटनास्थल पर हुई, दूसरे ने एमजीएम अस्पताल में तोड़ा दम
चाकुलिया. पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में बकरी चोरी के आरोपी दो युवकों की ग्रामीणों की पिटाई से मौत हो गयी. घटना शुक्रवार रात करीब 12 से एक बजे की बीच सोनाहातू पंचायत के जोड़िसा गांव की है. चाकुलिया पुलिस ने मृतक किशुन की मां सबिता बेहरा के बयान पर मॉब लिंचिंग का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आठ नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने ग्रामीण हर गोविंद नायक समेत 15-20 को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
घटना में मृत युवक
1. किशुन बेहरा, कुसमाटी, कुचियाशोली पंचायत (चाकुलिया)2. भोलानाथ महतो, जीरापाड़ा, कुचियाशोली पंचायत (चाकुलिया)
हर गोविंद नायक के घर से पांच बकरियां चोरी की
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच जोड़िसा गांव में हर गोविंद नायक के घर में दोनों युवक बकरी चोरी के लिए घुसे. युवकों ने घर के दूसरे कमरों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद पांच बकरियों को बाहर निकाला और सड़क की ओर ले जाने लगे. युवकों की बाइक सड़क पर खड़ी थी. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के समीप मुख्य सड़क पर चार पहिया वाहन भी खड़ा था, जो मौका देखकर भाग निकला.एक बकरी के गले में बंधी घंटी बजने से मालिक की नींद खुली
बकरियों के लेकर जाने के दौरान एक बकरी के गले में बंधी घंटी की आवाज से घर का मालिक हरगोविंद नायक की नींद खुल गयी. वह पास के निर्माणाधीन मकान में सो रहा था. हरगोविंद ने बकरी को ले जाते देख लाठी को लेकर उनके पीछे भागा. बकरियों को लेकर भाग रहे किशुन बेहरा उर्फ लाल बेहरा पर हमला कर दिया. दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. इस बीच शोर सुनकर ग्रामीण जमा हो गये. ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. घटना में किशुन बेहरा की मौके पर मौत हो गयी. सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस मौके पर पहुंची. घायल भोलानाथ महतो को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल फिर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी.एसडीपीओ, डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बकरियों के मालिक हर गोविंद नायक के साथ-साथ लगभग 15-20 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. सूचना पाकर घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुजूर व मुसाबनी डीएसपी समेत चाकुलिया, श्यामसुंदरपुर, धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे.नामजद आरोपी
हराधन नायक, हरगोविंद नायक, मुनींद्र नायक, कार्तिक नायक, उमेश नायक, निर्मल नायक, गौरांग नायक, बुद्धेश्वर नायक आदि शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




