पूर्वी सिंहभूम के 12 अंचलों के जमीन की रजिस्ट्री शुल्क में हुई बढ़ोतरी, अगले दो साल के लिए होगी प्रभावी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 01 Aug 2024 2:47 PM

विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम के सभी 12 अंचलों में 57 मौजा को छोड़कर सामान्य जमीन, फ्लैट व अन्य संपत्ति के रजिस्ट्री का शुल्क 10 फीसदी दरों की रूटीन वृद्धि लागू हुई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम के 12 अंचलों के 57 मौजा के जमीन की रजिस्ट्री शुल्क में गुरुवार से 10-20 फीसदी वृद्धि लागू हो गयी. यह वैसे 57 मौजा है, जो अंचल व प्रखंड मुख्यालय से जुड़े मेन रोड व आसा-पास के इलाके के हैं. सर्वाधिक 19 फीसदी रजिस्ट्री शुल्क की वृद्धि हुई है. नयी दरें अगले दो सालों के लिए प्रभावी रहेगी.

10 फीसदी की दर से हुई है बढ़ोतरी

जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 12 अंचलों में 57 मौजा को छोड़कर सामान्य जमीन, फ्लैट व अन्य संपत्ति के रजिस्ट्री का शुल्क 10 फीसदी दरों की रूटीन वृद्धि लागू हुई है. इधर, पुरानी दरों में जमीन, फ्लैट व अन्य संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए बुधवार को जिला अवर निबंधन कार्यालय में 52 लोगों ने जमीन, फ्लैट व अन्य संपत्ति के रजिस्ट्री के लिए टोकन लिया था, लेकिन देर शाम तक मात्र 38 लोगों के संपत्ति की रजिस्ट्री हो पायी.

हर साल होती है समीक्षा

सरकारी नियमों के अनुसार हर दो साल में मकान और जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी की जाती है. भूमि-राजस्व और निबंधन विभाग के निर्देश पर हर साल बढ़ोतरी की समीक्षा की जाती है. जिसका सीधा असर कोर्ट में लगने वाले रजिस्ट्री और स्टांफ फीस पर पड़ता है. इस वजह केवल पूर्वी सिंहभूम में ही नहीं बल्कि रांची समेत कई जिलों में रजिस्ट्री शुल्क की बढ़ोतरी हो रही है. इससे पहले साल 2022 में मकान और जमीन की रजिस्ट्री में वृद्धि हुई थी.

Also Read: पूर्वी सिंहभूम में सिलिकोसिस बीमारी से एक आदिम जनजाति मजदूर की मौत, अब तक 31 की जा चुकी है जान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola