East Singhbhum news : ग्रामीणों में अध्ययन व सीखने की प्रवृत्ति बढ़ायेगा ज्ञान केंद्र : मंत्री

Updated at : 20 Feb 2025 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum news : ग्रामीणों में अध्ययन व सीखने की प्रवृत्ति बढ़ायेगा ज्ञान केंद्र : मंत्री

घाटशिला के गोपालपुर पंचायत में ज्ञान केंद्र का मंत्री रामदास सोरेन ने किया उद्घाटन

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड स्थित गोपालपुर पंचायत भवन में बुधवार को मंत्री रामदास सोरेन ने ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य पंचायत को विकसित करना है. पंचायत विकसित होगी, तो राज्य व देश आगे बढ़ेगा. केंद्र में ऑनलाइन कंप्यूटर व किताबी ज्ञान मिलेगा. घाटशिला प्रखंड की बीडीओ यूनिका शर्मा ने बताया कि द्वितीय और तृतीय फेज में 14 पंचायतों में ज्ञान केंद्र खुल गया है. आने वाले वर्ष में 6 पंचायतों में ज्ञान केंद्र खोला जायेगा.

मौके पर घाटशिला के एसडीओ सुरेश चंद्र, एसडीपीओ अजीत कुजूर, थाना प्रभारी मधुसूदन दे, मंत्री प्रतिनिधि जगदीश भकत, कालीपद गोराई, कान्हू सामंत, मुखिया पार्वती मुर्मू, पंसस पीयूष सिंह, चंदना महाकुड़, उप मुखिया बेबी बारिक, संगीता देवी, मामूनी सीट, गीता चौधरी, सोमायी हेंब्रम, सुनीता पात्र, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे.

समारोह का संचालन मुखिया प्रतिनिधि सुखलाल हांसदा ने किया. मौके पर दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डॉन, सुशील मार्डी, अमलान राय, सत्यजीत कुंडू, अपा हेंब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.

पंचायती राज विभाग से राशि आवंटित

पंचायती राज विभाग से आवंटित राशि से ज्ञान केंद्र की स्थापना, सामग्री, पुस्तकों का क्रय किया गया है. केंद्र में ऑफलाइन व ऑनलाइन अध्ययन की व्यवस्था है. केंद्र के संचालन को लेकर पंचायत में पुस्तकालय प्रबंधन एवं सलाह समिति बनायी गयी है. इसके अध्यक्ष मुखिया हैं. इस ज्ञान केंद्र का लाभ क्षेत्र के सभी युवा, विद्यार्थी व जनता को मिलेगा.

योजना का उद्देश्य1. ग्रामीणों में पठन- पाठन की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना2. शिक्षा और सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देना3. शिक्षा की क्षमता में सुधार करना4. सामजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक केंद्र विकसित करना5. ऑनलाइन माध्यम से ज्ञान का आदान-प्रदान करना6. ई- लर्निंग संसाधन के डिजिटल भंडार का रख- रखाव और प्रबंधन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola