ओडिशा के सिमलीपाल से भागी ‘जीनत’ ने 14 घंटे बाद किया भैंस का शिकार, झारखंड के गांवों में लगी धारा 144

ओडिशा के सिमलीपाल से भागी बाघिन की तस्वीर कैमरे में हुई कैद.
Jharkhand News: ओडिशा के सिमलीपाल टाइगर रिजर्व से भागी बाघिन ‘जीनत’ 19 दिन बाद भी पकड़ से बाहर है. हालांकि, 14 घंटे बाद उसने भैंस का शिकार किया.
Jharkhand News: ओडिशा के सिमलीपाल टाइगर रिजर्व से भागकर झारखंड पहुंची बाघिन ‘जीनत’ गुरुवार को दिन भर चाकुलिया वन क्षेत्र के चियाबांधी जंगल में रही. वह 19 दिन पहले 24 नवंबर को सिमलीपाल टाइगर रिजर्व से निकली थी और गुड़ाबांदा के रास्ते चाकुलिया नयाग्राम, राजाबासा होते हुए चियाबांधी पहुंची. बुधवार को वन विभाग की टीम ने बाघिन को पकड़ने के लिए भैंस को जंगल में बांधकर छोड़ दिया, ताकि बाघिन उसका शिकार करे और उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया जा सके.
लगभग 14 घंटे बाद गुरुवार की सुबह 4:00 बजे बाघिन ने भैंस पर हमला किया. मौका देखकर ओडिशा वन विभाग की टीम ने बेहोश करने के लिए बाघिन पर इंजेक्शन फायर किया, परंतु निशाना सटीक नहीं बैठा और बाघिन जंगल में भाग गई. इसके बाद गुरुवार को वन विभाग की टीम ने दिन भर बाघिन के भैंस के समीप आने का इंतजार करती रही. लेकिन बाघिन ने मौका नहीं दिया. ओडिशा की 15 सदस्यीय टीम बाघिन पर नजर रखी हुई है.
40 घंटे से बाघिन चियाबांधी जंगल में, स्कूल बंद, बच्चे घरों में कैद
पिछले 40 घंटे से बाघिन जीनत चियाबांधी जंगल में छिपी है. दूसरी ओर, गांव में बाघिन को लेकर दहशत का माहौल है. चियाबांधी आनंद मार्ग स्कूल दो दिनों से बंद है. ग्रामीण बच्चों को घरों से निकलने नहीं दे रहे हैं. घर में बच्चों को सबके बीच में बैठा रहे हैं. अंधेरा होते ही सभी घरों में कैद हो जा रहे हैं. ओडिशा वन विभाग की टीम के साथ चाकुलिया वन विभाग की टीम लगातार बाघिन और ग्रामीणों की सुरक्षा में जुटी है.

ग्रामीणों की भीड़ रोकने के लिए गांवों में धारा 144 लागू
घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी ने सुरक्षा के मद्देनजर चियाबांधी, दाडिका, खाडबांधा आदि गांवों में धारा 144 लगा दी है. क्षेत्र में लोगों के बेवजह घूमने पर प्रतिबंध है, जिसके बाद गुरुवार को बाघ को देखने के लिए भीड़ नहीं जुटी. मौके पर चाकुलिया पुलिस की टीम भी तैनात रही.
बाघिन को सुरक्षित पकड़ने के लिए एक्सपर्ट्स कर रहे काम : डीएफओ
जमशेदपुर डीएफओ सबा आलम अंसारी के नेतृत्व में एक टीम चाकुलिया में भी काम कर रही है. चूंकि, ओडिशा के पास काफी संख्या में टाइगर हैं, इस कारण वहां के एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है. पलामू टाइगर रिजर्व से भी एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है, ताकि बाघिन को सुरक्षित पकड़ा जा सके.
इस बीच, झारखंड और ओडिशा सरकार के बीच भी बाघिन को लेकर चर्चा हुई है. दोनों राज्यों के वन विभाग की ओर से रणनीति तैयार की गयी है. डीएफओ ने बताया कि ओडिशा वन विभाग के साथ मिलकर हम लोग काम कर रहे हैं. कई स्तर के अधिकारी अपने सारे तकनीकी टीम के साथ आयी हुई है. अभी और जरूरत होगी तो और टीम आयेगी. ओडिशा के और एक्सपर्ट्स को उतारा जायेगा. बाघिन र पूरी नजर रखी जा रही है ताकि जान-माल को नुकसान नहीं पहुंचे.
Also Read : Jharkhand Tourism: अद्भुत है गिरिडीह का शिवशक्ति धाम, 57 फीट उंचा शिवलिंग आकार का मंदिर है आकर्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




