East Singhbhum News : केंदाडीह माइंस बहाली में भेदभाव का आरोप, प्रक्रिया रोकने की मांग

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 18 Apr 2026 12:28 AM

विज्ञापन

प्रधान नियमों का उल्लंघन कर हमें हिस्सेदारी से किया गया वंचित : ग्रामीण

विज्ञापन

मुसाबनी. मुसाबनी प्रखंड के तेरंगा स्थित लड़काडीह टोला के ग्रामीणों में केंदाडीह माइंस की बहाली प्रक्रिया को लेकर असंतोष है. शुक्रवार को टोला प्रधान सुभाष लोहार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आइसीसी के जनरल ऑफिस मऊभंडार पहुंचा. उन्होंने कंपनी के एचआर अर्जुन लोहारा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. बहाली में प्रधानी नियमों के उल्लंघन की शिकायत की. टोला प्रधान सुभाष लोहार ने एचआर से स्पष्ट कहा कि जब तक लड़काडीह टोला को बहाली में उचित हिस्सेदारी नहीं मिल जाती, तब तक केंदाडीह माइंस में तेरंगा मौजा की पूरी बहाली प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाये.

टोला को हिस्सेदारी नहीं मिलने पर नाराजगी:

ग्रामीणों ने बताया कि एचसीएल प्रबंधन की सूचना के अनुसार, प्रत्येक राजस्व ग्राम प्रधान को बहाली के लिए 12 रिक्तियां दी गयी हैं. आरोप है कि तेरंगा ग्राम के अंतर्गत आने वाले लड़काडीह टोला को इसकी कोई सूचना नहीं दी गयी. इस संबंध में तेरंगा टोला प्रधान शिवराज सोरेन से बात की गयी, तो उन्होंने बताया कि केवल 9 रिक्तियां मिली हैं. लड़काडीह को बाद में हिस्सेदारी दी जायेगी. ग्रामीणों का कहना है कि तेरंगा मौजा में तीन टोले (लड़काडीह, तालडीह और तेरंगा) शामिल हैं. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सभी की समान भागीदारी रहती है. पूर्व की बहालियों में सभी को उचित हिस्सा मिलता रहा है. इस बार रिक्तियों को केवल दो टोलों में बांटकर लड़काडीह टोला को प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से लागूराम मुर्मू, सालखन मुर्मू, तुराम पूर्ति, बादल कर्मकार, सोना कर्मकार, राजेश कर्मकार, चंदन कर्मकार और रवि कर्मकार उपस्थित थे.

खान सचिव से मिले एचसीएल के प्रबंध निदेशक, खदानों पर चर्चा

मुसाबनी. एचसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक कमांडर संजीव कुमार सिंह ने झारखंड सरकार के खान सचिव अरवा राजकमल से भेंट कर सुरदा, केंदाडीह और राखा माइंस में उत्पादन की मौजूदा स्थिति के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने खान सचिव से भारत सरकार के खान मंत्रालय से सिफारिश के लिए धातकीडीह, तिरिलडीह और धोबनी पाथरगोड़ा कॉपर ब्लॉक पर विचार करने की मांग की. इसके साथ कंपनी के सीएमडी ने खान सचिव को कॉपर टेलिंग से यूरेनियम रिकवरी के संबंध में यूसीआइएल के साथ चल रहे डेवलपमेंट की जानकारी दी.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola