पूर्वी सिंहभूम के 10 मुखिया समेत इन लोगों पर होगी कार्रवाई, की जाएगी 29.28 करोड़ रुपये की वसूली, जानें पूरा मामला

Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Feb 2025 10:56 AM

विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम के 10 मुखिया पर होगी कार्रवाई

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम के 10 मुखिया, सहिया व तीन एनजीओ के खिलाफ जल्द सर्टिफिकेट केस दर्ज होगा. इनलोगों ने 29.28 लाख रुपये एडवांस फंड लेकर शौचालय नहीं बनाया है.

विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड में 29.28 लाख रुपये (12 हजार रुपये प्रति शौचालय बनाने के लिए) एडवांस फंड लेकर शौचालय नहीं बनाने वाले 10 मुखिया, सहिया व तीन एनजीओ के खिलाफ जल्द सर्टिफिकेट केस दर्ज होगा. उनसे 29.28 करोड़ रुपये की वसूली की जायेगी. इस संबंध में पटमदा प्रखंड के दस गांवों के मुखिया व सहिया को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग आदित्यपुर प्रमंडल कार्यालय से नोटिस जारी किया गया.

कार्पालक अभियंता सुमित कुमार ने शुरू की सर्टिफिकेट केस करने की कार्रवाई

वहीं, 14 में से 8 गांव में शौचालय नहीं बनाने के लिए झारभूमि आजीविका ग्राम संस्थान, चार गांवों के घरों में शौचालय नहीं बनाने के लिए कुमीर आजीविका महिला ग्राम संस्थान और दो गांवों के घरों में शौचालय नहीं बनाने के लिए पोकलोबेरा आजीविका महिला ग्राम संस्थान शामिल हैं. इस संबंध में पीएचईडी आदित्यपुर प्रमंडल के कार्पालक अभियंता सुमित कुमार ने शौचालय बनाने में गड़बड़ी करने वाले एजेंसी के खिलाफ सर्टिफिकेट केस करने की कार्रवाई शुरू की. साथ ही डीसी व डीडीसी को कार्रवाई से अवगत भी कराया हैं. कुल मिलाकर शौचालय मद का सरकारी फंड नहीं लौटने पर आरोपी मुखिया-सहिया व एनजीओ का बैंक खाता फ्रीज होने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

14 मुखिया-सहिया के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज हो चुका हैं

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में 14 मुखिया-सहिया के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जा चुका हैं. 14 मुखिया-सहिया से 91.80 लाख रुपये की वसूली की जानी हैं. इसमें विभाग ने पहले एफआइआर भी किया था. जिन आरोपी 14 मुखिया-सहिया का मामला है, उनमें पोटका प्रखंड के कालापाथर गांव, गोपालपुर, कुलडीहा, स्वर्गचिड़ा,कोवाली, परियासाई, कुतसुरी, तेलेंगकोचा, चडराडीह, बड़ा भालकी, जामदा, ओलम साइ, पोड़ा भालकी, रुगड़ीसाई गांव शामिल है.

Also Read: Jharkhand News: गैर प्रशासनिक सेवा के ये 6 अधिकारियों का प्रमोशन, बने IAS, एक IPS अफसर की पत्नी नाम का नाम भी लिस्ट में

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola