झारखंड विधानसभा चुनाव की वजह से पूर्वी सिंहभूम में कहां-कहां हुई है नाकेबंदी, देखें पूरी लिस्ट

पूर्वी सिंहभूम में बनाए गए हैं कई चेक पोस्ट. चेकिंग अभियान तेज.
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम में अंतर जिला और अंतरराज्यीय चेक पोस्ट्स बनाए गए हैं. जानें कहां-कहां हुई है नाकेबंदी.
Jharkhand Chunav 2024: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी 6 विधानसभा क्षेत्र में चेकनाका बनाए हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर 12 अंतरराज्यीय, 6 अंतर जिला प्रवेश मार्ग एवं जमशेदपुर शहर में चिह्नित स्थानों पर चेकनाका स्थापित कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
चेक नाकों पर 24 घंटे लगातार की जा रही निगरानी
चेकनाका से गुजरने वाले वाहनों/व्यक्तियों की जांच कर चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है. साथ ही वेब कास्टिंग के माध्यम से जिला स्तर पर सभी चेकनाकों की मॉनिटरिंग की जा रही है. पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि परेशानी से बचने के लिए आमजन नगद या कोई अन्य कीमती वस्तु से संबंधित वैध दस्तावेज के साथ आवागमन कर सकते हैं. जांच के लिए कई जगह बनाये गये चेकपोस्ट पर सिर्फ खानापूर्ति होती दिखी.
ये है चेक पोस्ट की पूरी लिस्ट
- पश्चिम बंगाल का झाड़ग्राम जिला
- चाकुलिया प्रखंड का बेंद
- चाकुलिया प्रखंड का शिशाखुन (शांतिनगर)
- बहरागोड़ा प्रखंड का दारीसोल
- घाटशिला प्रखंड का चेईंगजोड़ा
- पश्चिम बंगाल का पुरुलिया जिला
- घाटशिला के केशरपुर पिकेट
- बोड़ाम प्रखंड के बड़ा सुसनी
- पटमदा प्रखंड के कटिंग
- ओड़िशा के मयूरभंज जिला
- बहरागोड़ा के जामशोला
- गुड़ाबांदा प्रखंड के तेतूलडांगा
- गुड़ाबांदा प्रखंड के मुचरीशोल
- डुमरिया के भीतरआमदा
- पोटका के तिरिंग-रसुनचोपा
अंतर जिला चेक पोस्ट
- सरायकेला सीमा से सटे पोटका प्रखंड के हाता- राजनगर-जमशेदपुर सदर प्रखंड के रंगगेट, जुगसलाई, बिष्टुपुर-आदित्यपुर
- पारडीह
- आजादनगर थाना के बोसनगर-कपाली कमारगोड़ा
- सोनारी थाना में सोनारी-दोमुहानी ब्रिज
जमशेदपुर शहर के अंदर बने चेक नाके
- सीतारामडेरा में मानगो नया पुलिया के पहले बस स्टैंड की तरफ
- बर्मामाइंस में रेलवे, ओवरब्रिज से उतरने/चढ़ने से पहले गोलचक्कर के पास
- गोविंदपुर में अन्ना चौक
Also Read
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




