ePaper

East Singhbhum News : जादूगोड़ा फाइनल व बहरागोड़ा सेफा में

Updated at : 19 Dec 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : जादूगोड़ा फाइनल व बहरागोड़ा सेफा में

18वीं विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, नवीन बना मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन

घाटशिला.

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 18वीं विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बहरागोड़ा के वीणापाणि स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल मैच जादूगोड़ा और बोड़ाम के बीच खेला गया. बोड़ाम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. जादूगोड़ा ने 28.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 151 रन बनाये. टीम के विप्लव ने 39 रन व जुबैर अली ने 26 रनों का योगदान दिया. बोड़ाम के गेंदबाजी नवीन ने चार व सहदेव ने 2 विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी बोड़ाम की टीम 14.1 ओवर 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. यह मैच जादूगोड़ा ने 52 रन से जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. बोड़ाम के अमित ने 29 रन व बिष्णु ने 19 रन बनाये. जादूगोड़ा के नवीन बोदरा ने चार व जयराम ने तीन विकेट झटके. नवीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस मैच के अंपायर बुद्धदेव साव, शंकर पाल व स्कोरर मनोज पाठक थे.

बहरागोड़ा बी ने 48 रन से जीता

दूसरी ओर, राखा कॉपर स्टेडियम में अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच बहरागोड़ा बी और मऊभंडार के बीच खेला गया. मऊभंडार की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. बहरागोड़ा ने निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट पर 187 रन बनाये. कुंदर महापात्र ने 54 व आदि शंकर पाल ने 23 रनों का योगदान दिया. मऊभंडार के गेंदबाज गौतम दास ने चार व दीपक कुमार ने दो विकेट लिए. जवाब में मऊभंडार की टीम 23.2 ओवर में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. यह मैच बहरागोड़ा बी ने 48 रन से जीत लिया. सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. मऊभंडार के अमनदीप ने 33 व गौतम दास ने 39 रन बनाये. बहरागोड़ा के गेंदबाज मोहसिन ने पांच विकेट लिये. गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने पर मोहसिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस मैच के अंपायर अभिजित दास, संदीप कुमार व स्कोरर अजय कालिंदी थे.

आज का मैच

राखा कॉपर स्टेडियम में दूसरा सेमी फाइनल मैच बहरागोड़ा बी और घाटशिला बी के बीच खेला जायेगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola