ePaper

East Singhbhum News : छत का छज्जा गिरने से घायल सबर की एमजीएम में हुई मौत

Updated at : 07 Oct 2025 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : छत का छज्जा गिरने से घायल सबर की एमजीएम में हुई मौत

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

डुमरिया प्रखंड के जंगल ब्लॉक गांव के दामपाबेड़ा टोला निवासी टुना सबर( 57) की मौत सोमवार को एमजीएम में इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

डुमरिया.

डुमरिया प्रखंड के जंगल ब्लॉक गांव के दामपाबेड़ा टोला निवासी टुना सबर( 57) की मौत सोमवार को एमजीएम में इलाज के दौरान हो गयी. पिछले गुरुवार को छत का छज्जा उसके ऊपर गिरने से उसकी जांघ की हड्डी टूट गयी थी. उसे डुमरिया सीएचसी से सदर रेफर किया गया था. सदर से एमजीएम रेफर कर दिया गया था. जहां सोमवार को टुना सबर की मौत हो गयी. सोमवार रात लगभग सात बजे एम्बुलेंस से उसे उसकी पत्नी के साथ बादलगोड़ा लाया गया. पर बादलगोड़ा के ग्रामीणों ने टुना सबर की लाश उतारने से मना कर दिया.

ग्रामीण ने कहा रीति रिवाज के अनुसार लाश का अंतिम संस्कार जंगल ब्लॉक के दामपाबेड़ा में होना चाहिए. टुना सबर वहीं का निवासी था. बादलगोड़ा में अस्थाई रूप से रहता था. टुना की लाश एंबुलेंस में लगभग दो घंटे तक रहा. बाद में युवा नेता उदय मुर्मू ने खुद बादलगोड़ा जाकर टुना सबर की लाश को जंगल ब्लॉक के दामपाबेड़ा ले जाने की व्यवस्था की. ग्रामीण शिरू मुर्मू भी उदय मुर्मू का सहयोग किया.उदय मुर्मू ने बताया अभी रात साढ़े नौ बज रहे हैं. हम ग्रामीणों के साथ लाश को लेकर दामपाबेड़ा जा रहे हैं. वहीं उसका अंतिम संस्कार होगा. टुना सबर की मौत के बाद बनी स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता रघुनाथ देवगम ने उपायुक्त व प्रशासन को अवगत कराया तथा परिजन से मिला. उसने कहा मामले की जांच होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola