East Singhbhum News : सरकारी योजनाओं की मिली जानकारी

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : सरकारी योजनाओं की मिली जानकारी

पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के सभागार में बुधवार को टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर एक दिवसीय डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन

विज्ञापन

पटमदा. पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के सभागार में बुधवार को टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर एक दिवसीय डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें टाटा स्टील के ट्रेनर ने कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर द्वारा थ्योरी व प्रैक्टिकल के माध्यम से मोबाइल से होने वाले साइबर क्राइम से सुरक्षित रखना, सरकार की योजनाओं के बारे में समझना व खुद से फॉर्म भरना है. इसके अलावा इंटरनेट का सही इस्तेमाल करना, आपातकालीन मोबाइल नंबर का सही इस्तेमाल करना और वोटर कार्ड, डिजिलॉकर, लाइव लोकेशन, वोमेन हेल्पलाइन नंबर, फोन सेफ्टी, आयुष्मान कार्ड , नेट बैंकिंग आदि के बारे विस्तृत जानकारी दीं और खुद अपने मोबाइल से वोटर कार्ड व आधार कार्ड का डाउनलोड करना सिखाया. मौके पर टाटा स्टील फाउंडेशन पदाधिकारी, कॉलेज के प्राचार्य कृष्ण पद महतो, प्रोफेसर विश्वनाथ महतो, शाश्वती महतो, माधुरी, विश्वजीत महतो सहित कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola