East Singhbhum news : मेहनत से मिलती है मंजिल : डॉ हसन इमाम

Updated at : 18 Feb 2025 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum news : मेहनत से मिलती है मंजिल : डॉ हसन इमाम

बहरागोड़ा कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को माटिहाना स्थित बीएड कॉलेज परिसर मैदान में हुआ. मुख्य अतिथि इंटरनेशनल वालीबॉल कोच सह एसोसिएशन सचिव डॉ हसन इमाम और विशिष्ट अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने महाविद्यालय का झंडा फहराया. महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया. विद्यार्थियों के बीच तीरंदाजी, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिता हुई. स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ बीके बेहरा ने दिया. मंच का संचालन डॉ डी राजन ने किया. मौके पर खेल इंचार्ज डॉ पीके चंचल, प्रो बीरबल हेंब्रम, डॉ टीके मंडल, डॉ जितेंद्र कुमार, हर्षित टोपनो, डीके सिंह, विजेता तिरु, डॉ डीके चौधरी, एस समीर कश्यप, समरेंद्र रंजन सिंह, गोपाल दास, डॉ बीबी नायक आदि महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे. मुख्य अतिथि डॉ हसन ने झारखंड के महान खिलाड़ियों की जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि मेहनत से ही मंजिल मिलती है. सबसे पहले माता- पापा और गुरु का सम्मान करें. ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में असीम प्रतिभाएं हैं. आप लोगों को भीड़ से अलग चलना है, तभी जाकर आपको बेहतर मंजिल मिलेगी. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में अपने करियर बना सकते हैं. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी के कार्यकाल की सराहना की.

लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें : डॉ दिनेश षाड़ंगी

विशिष्ट अतिथि डॉ दिनेश षाड़ंगी ने विद्यार्थियों से कहा कि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के कार्यकाल में झरिया मोड़ पर एक स्टेडियम बना था. उन्होंने कहा कि उक्त स्टेडियम में अर्चरी एकाडेमी बनायी जाये, ताकि क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका मिल सके. उन्होंने हसन इमाम से मांग की है कि इस दिशा में पहल की जाये.

शॉटपुट में विमला किस्कू को प्रथम स्थान

अतिथियों के हाथों शॉटपुट प्रतियोगिता में प्रथम विमला किस्कू, द्वितीय सुमित बेरा व तृतीय स्थान मालती मुर्मू ने हासिल किया. अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया. 19 फरवरी को विभिन्न प्रतियोगिता होगी. अतिथियों के हाथों पुरस्कार वितरण किया जायेगा. मैच में रेफरी के रूप में सेम शर्मा, अर्बन कुमार, देव रंजन सेनापति, सरवन कुमार आदि ने भूमिका अदा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola