East Singhbhum news : गालूडीह के दिगड़ी में बीमारी से आधा दर्जन मवेशियों की मौत, पशुपालक दशहत में

Updated at : 20 Feb 2025 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum news : गालूडीह के दिगड़ी में बीमारी से आधा दर्जन मवेशियों की मौत, पशुपालक दशहत में

गांव में पशु चिकित्सक पहुंचे, लक्षण वाले मवेशी को दवा दी गयी, ग्रामीण बोले- पेट फूलने के बाद मवेशी तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं, आधे दर्जन से अधिक किसानों को नुकसान, अन्य पशुओं को बचाने की चिंता

विज्ञापन

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की उलदा पंचायत स्थित दिगड़ी गांव में अज्ञात बीमारी से एक सप्ताह में कई मवेशियों की मौत हो गयी है. गांव के पशुपालक और किसान दहशत में हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले लक्ष्मी चरण मुर्मू की गाय बीमारी से आक्रांत हुई. उन्होंने बताया कि सुबह गोहाल से बाहर निकालते समय गाय बिल्कुल स्वस्थ थी. कुछ देर के बाद गाय खेत में चरने गयी. वहां से आयी, तो गाय का पेट फूल गया था. पशुपालक कुछ समझ पाते, तब तक गाय जमीन पर गिरकर पैर और सिर पटकने लगी. थोड़ी देर बाद गाय की मौत हो गयी. वहीं, गांव की लक्ष्मी चरण मुर्मू की चार, तुलसी मुर्मू की दो, उपेन सिंह की एक, लखी हांसदा की एक गाय की मौत हो चुकी है. पशुओं की मौत की सूचना पर पशु चिकित्सक डॉ प्रशांत कुमार बुधवार को दिगड़ी गांव पहुंचे. पशु चिकित्सक का कहना है कि ग्रामीणों के अनुसार पेट फूलने के कारण पशुओं की मौत हुई है. बुधवार की सुबह पशुपालक पशुओं को खेतों में चराने ले गये थे. इस वजह से पशुओं की जांच नहीं हो सकी है. जिन पशुओं में बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं, उन पशुओं के लिए ग्रामीणों को दवा दी गयी है. जिला को सूचना दी गयी है. जल्द ही जांच कर बीमारी का पता लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola