East Singhbhum News : पेड़ से झूलती मिली युवती की लाश, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

गांव के समीप एक बरगद पेड़ पर चुनरी के फंदे के सहारे शव झूलता मिला.
गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा थाना की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के तालेबेड़ा निवासी आनंद बेरा की 14 वर्षीय बच्ची रूपा बेरा का शव फंदे से लटका मिला है. बुधवार रात से नाबालिग घर में नहीं थी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन नहीं मिली. उसके बाद गुरुवार को फंदे से झुलते शव को ग्रामीणों ने देखा. गांव के समीप एक बरगद पेड़ पर चुनरी के फंदे के सहारे शव झूलता मिला. परिजनों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा. गुड़ाबांदा पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. मुखिया फुलमनी मुर्मू भी घटना की सूचना मिलने पर पहुंची. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा. गुड़ाबांदा थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
खुंचीडीह में महिला ने फांसी लगायी
चौका थाना क्षेत्र के खुंचीडीह गांव में 35 वर्षीय शिवानी महतो ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार की है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जायेगा. थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल पाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




