East Singhbhum News : गंगा बाबू ने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगायी : चंपाई

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : गंगा बाबू ने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगायी : चंपाई

धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित गंगा नारायण देव इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को स्व गंगा नारायण देव की मूर्ति का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और समाजसेवी बाबूलाल सोरेन ने किया.

विज्ञापन

धालभूमगढ़.

धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित गंगा नारायण देव इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को स्व गंगा नारायण देव की मूर्ति का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और समाजसेवी बाबूलाल सोरेन ने किया. मौके पर अतिथियों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. सभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया. इसके पूर्व चंपाई सोरेन का ग्रामीणों ने स्वागत किया. कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने स्थापित कॉलेज के सचिव सुधीर नारायण देव की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. चंपाई सोरेन ने कहा कि गंगा नारायण देव दूरदर्शी व बहु आयामी व्यक्तित्व के थे. ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को आगे बढ़ाने की उनकी दूरदर्शी सोच थी. इसके कारण प्लस टू हाई स्कूल व इंटर कॉलेज की स्थापना हुई.

जीएनडी इंटर कॉलेज के विकास में मदद करेंगे

उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना मानव अधूरा है. उच्च शिक्षा जरूरी है. झारखंड धनी प्रदेश है. इसे शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ाने की जरूरत है. जीएनडी इंटर कॉलेज को वे नये रूप में देखना चाहते हैं. इसके लिए जो सहयोग बन पड़ेगा, पीछे नहीं रहेंगे. ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के संस्थानों को स्थापित कर सफलता से संचालित करना एक कठिन कार्य है, लेकिन गंगा बाबू की प्रेरणा से आज यह कॉलेज अपनी पहचान बना चुका है.

जीएनडी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने का प्रयास करेंगे

: बाबूलाल

विशिष्ट अतिथि बाबूलाल सोरेन ने कहा कि जीएनडी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शहरों में नहीं जाना पड़े. गंगा बाबू के परिवार के सदस्य शिबू नारायण देव ने कॉलेज के इतिहास पर प्रकाश डाला. उन्होंने चंपाई सोरेन को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. सभा को घाटशिला की जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, पूर्व जिप सदस्य आरती सामाद, ग्राम प्रधान वासुदेव सिंह, विशाल नामता, फकीरचंद अग्रवाल, डॉ तपन गोराई ने भी संबोधित किया. संचालन राज परिवार के रंजन सिंह देव ने किया. मौके पर विमल मुंडा, सिमल सोरेन, बबलू सोरेन, रमेश माझी, डीएम दुबे, करुणाकर महतो, दादूराम बेसरा, रविन नारायण देव, दिलीप बनर्जी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola