East Singhbhum News : सीआरपीएफ की बहाली में फर्जी कागजात जमा, एक पर मामला दर्ज

Updated at : 03 Mar 2025 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : सीआरपीएफ की बहाली में फर्जी कागजात जमा, एक पर मामला दर्ज

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

जादूगोड़ा : डिप्टी कमांडेंट नीरज कुमार ने किया केस

विज्ञापन

जादूगोड़ा.सीआरपीएफ की बहाली में चयनित छह अभ्यर्थियों के जाली आवासीय प्रमाण पत्र जमाकर नौकरी में ज्वाइन करने के मामले में एक युवक सुमित कुमार राघव (पिता शिव कुमार राघव, जिला मामित, मिजोरम) के विरुद्ध डिप्टी कमांडेंट नीरज कुमार ने शनिवार को मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिक में उन्होंने बताया है कि कर्मचारी चयन आयोग की सिपाही जीडी परीक्षा-2024 में कुल 395 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था. चयनित अभ्यर्थियों का ऑफर अपॉइंटमेंट लेटर ग्रुप केंद्र रांची के द्वारा जारी करते हुए गत 21 जनवरी 2025 तक कागजात की जांच की रिपोर्ट रांची केंद्र में जमा करने का निर्देश दिया गया था. जांच के क्रम में छह अभ्यर्थियों के निवास प्रमाण पत्र जाली पाये गये हैं. जिसमें से एक के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही को प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

…………….

सुंदरनगर : तालसा गांव में हाथी ने ग्रामीण पर किया हमला, भर्ती

नरवा.सुंदरनगर थाना अंतर्गत तालसा गांव में झुड से भटककर एक हाथी शनिवार देर शाम को पहुंचा. यहां हाथी को गांव से भगाने के प्रयास में स्थानीय निवासी रामू हेंब्रम उसकी चपेट में आ गया. हाथी ने उन्हें अपने पैरों से कुचल दिया. हालांकि ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को वहां से खदेड़ दिया, जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया. इस घटना में रामू गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यह हाथी बीते कुछ दिनों से अपने झुंड से बिछड़कर सुंदरनगर इलाके में घूम रहा है. वन विभाग हाथी को काबू में करने के लिए लगातार प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola