East singhbhum News : घर का दरवाजा तोड़ हाथियों ने खाया अनाज

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
बरसोल : पानीसोल में गजराजों ने स्कूल का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया
बरसोल.बरसोल थाना के पानीसोल गांव में शनिवार की रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने जमकर उपद्रव मचाया. ग्रामीण के अनुसार, भोजन की तलाश में हाथी जंगल से ग्रामीण इलाके में घुस आये. इस दौरान हाथियों का झुंड पानीसोल गांव में प्रवेश कर धान की खेती को नष्ट कर दिया. जिस समय हाथी गांव में प्रवेश किये, तब सभी लोग अपने घरों में सोये थे. उसी समय हाथियों ने प्राथमिक विद्यालय पानीसोल का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने और शोर मचाने पर जंगली हाथियों का झुंड वहां से भाग गया. उसके बाद गुरभा महाली के घर की दीवार को हाथियों ने तोड़ दिया. उसके घर में रखे दो बोरा अनाज को गटक गया.
कई किसानों की फसल रौंदा
ग्रामीणों ने कहा हाथियों का झुंड आये दिन गांव में घुसकर घरों को तहस-नहस कर देता है. ग्रामीणों के द्वारा हाथियों को मशाल जला कर रात में ही जंगल की ओर खदेड़ा गया. जंगली हाथियों ने गांव के कई किसानों जिसमें धनंजय मुंडा, रविचंद्र मुंडा, मुन्ना बगाल, छोटू बगाल आदि के खेत में घुसकर गरमा धान की फसल को रौंद कर तहस-नहस कर दिया. रविवार सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंच कर किसानों से मिली व मुआवजा के लिए फार्म बांटा.चांडिल : झुंड से बिछड़ा हाथी गुंडा बिहार रेलवे स्टेशन पहुंचा
चांडिल.नीमडीह प्रखंड के रांची-मुरी रेलखंड के गुंडा बिहार रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह झुंड से बिछड़ कर भटकता रहा. झुंड से बिछड़ा हाथी गुंडा बिहार रेलवे स्टेशन के आसपास काफी देर तक इधर उधर घूमता रहा. बाद में रेलकर्मी व ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर हाथी गुंडा-बिहार रेलवे स्टेशन से दूर जंगल की ओर खदेड़ दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










