East Singhbhum News : किसी परिस्थिति में कानून हाथ में ना लें, अपराधी को सजा देने का हक सिर्फ कोर्ट को : ऋषभ गर्ग

Updated at : 25 Feb 2025 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : किसी परिस्थिति में कानून हाथ में ना लें, अपराधी को सजा देने का हक सिर्फ कोर्ट को : ऋषभ गर्ग

चाकुलिया मॉब लिंचिंग घटना के बाद ग्रामीण एसपी पहुंचे जोड़सा, ग्रामीणों से बात व थाने में बैठक की

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया में 21 फरवरी, 2025 की रात मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा गैर न्यायिक हत्या) में दो युवकों की हत्या के बाद पुलिस-प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है. इस प्रकार की घटना को रोकने के लिए पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इससे लोगों में जागरूकता आयेगी और दोबारा ऐसी घटना नहीं होगी. पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग सोमवार को चाकुलिया पहुंचे. उन्होंने जोड़सा गांव (जहां घटना हुई) में जाकर ग्रामीणों से बात की. उन्होंने कहा कि चोरी करना गलत है, लेकिन चोरों की जान लेना बिल्कुल अनुचित है. ग्रामीणों को ऐसी घटना से बचने की सलाह दी. किसी तरह के अपराधी के पकड़े जाने पर पुलिस को सौंपने को कहा. किसी परिस्थिति में कानून हाथ में नहीं लें, अपराधी को सजा देने का हक सिर्फ कोर्ट को है.

दोबारा ऐसी घटना न हो, इसपर सभी सजग रहें

ग्रामीणों से बात करने के बाद ग्रामीण एसपी ने थाने में बैठक की. उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग किसी समस्या का समाधान नहीं है. इसके लिए कानून है. कानून अपना काम करेगा. कोई कानून को हाथ में न लें. इस तरह की घटना अपराधजनक है. उन्होंने कहा कि कहीं भी दोबारा ऐसी घटना न हो, इसपर सभी सजग रहें.

थाना प्रभारी गांवों में जागरूकता अभियान चलायें

ग्रामीण एसपी ने थाना प्रभारी संतोष कुमार को निर्देश दिया कि गांवों में प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करें. लोग किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में ना लें. कानून अपना काम करेगा. किसी तरह की घटना घटित होने पर सबसे पहले पुलिस को सूचना दें. इस तरह की घटना को अंजाम देना कहीं से भी जायज नहीं है.

पंचायत प्रतिनिधि भी लोगों को जागरूक करें

बैठक में ग्रामीण एसपी ने पंचायत के प्रतिनिधियों से कहा कि अब उनकी तरफ से भी लोगों को जागरूक करने का काम होना चाहिए. किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए पुलिस को फोन करें या 112 नंबर पर फोन कर अपनी बातों को रख सकते हैं.

मौके पर एसडीपीओ अजीत कुजूर, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, सीओ नवीन पूर्ति, इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता, थाना प्रभारी संतोष कुमार, मुखिया मोहन सोरेन, शंभूनाथ मल्लिक, मुरारी लाल शर्मा, गंगा नारायण दास, बुबाई दास, पार्थो महतो, समीर दास, शतदल महतो, रामस्वरूप यादव, रामा कांत शुक्ला, परमानंद सिंह, साजिद खान, हैदर अली, मंतोष शीट, देवाशीष दास, चंदन दास, समीर नाथ आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola