East Singhbhum News : दलमा जंगल से भटककर बोड़ाम बाजार पहुंचा हिरण, किसान ने कुत्तों से बचाकर वन विभाग को सौंपा

वन विभाग ने हिरण को मनकुलाकोच हिरण पार्क में ले जाकर छोड़ दिया
पटमदा. दलमा जंगल से भटककर एक हिरण गुरुवार सुबह में बोड़ाम बाजार पहुंच गया. कुत्तों की नजर उस पर पड़ते ही दौड़ाने लगे. कुछ कुत्तों ने उसे नोचकर घायल भी कर दिया. हिरण अपनी जान बचाकर भागते हुए श्यामापद गोप के आंगन में पहुंच गया. वहां रखे जाल में फंस गया. आवाज सुनकर श्यामापद गोप ने हिरण को कुत्तों से बचाकर सुरक्षित अपने घर में रखा. कुत्तों के हमले से हिरण के शरीर पर कई जगहों पर जख्म हो गये थे. उससे खून निकल रहा था. गोप ने हिरण के जख्म पर जड़ी-बूटी का लेप लगाकर उसे तत्काल राहत पहुंचायी. इसकी जानकारी बोड़ाम थाना प्रभारी एवं रेंजर दिग्विजय सिंह को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी एवं बोड़ाम थाने के सहायक अवर निरीक्षक मो मजीद किसान के घर पहुंचे. हिरण को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. वन विभाग की टीम ने हिरण को सबसे पहले मानगो में इलाज कराया. फिर दलमा के मनकुलाकोच हिरण पार्क में ले जाकर छोड़ दिया. वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किसान श्यामापद गोप की सराहना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




