East Singhbhum News : पटमदा : बारिश व हवा से धान के पौधे गिरे, सब्जियों को भी नुकसान

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : पटमदा : बारिश व हवा से धान के पौधे गिरे, सब्जियों को भी नुकसान

किसानों ने सब्जी की फसल क��� बीमा के दायरे में लाने की मांग की

विज्ञापन

पटमदा.

चक्रवाती तूफान मोंथा से मंगलवार और बुधवार को क्षेत्र में तेज हवा और बारिश हुई. बोड़ाम और पटमदा क्षेत्र के किसानों की धान की फसल गिरकर खराब हो गयी. दीपावली के बाद कटाई का काम चल रहा था. बारिश से कटा हुआ धान भीग गया है. किसानों को चिंता है कि पानी में भीगे धान के अंकुरित होकर सड़ने की संभावना है. टमाटर, फूलगोभी, खीरा, लौकी जैसी सब्जियों को भी नुकसान होने की आशंका है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जतायी है. इससे किसानों की चिंता और बढ़ गयी है. बारिश से खेतों में जल भराव होने लगा है. इससे कटे और खड़े दोनों प्रकार की फसलों की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा. किसानों को आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ गयी है. किसानों ने सब्जी की फसल को बीमा के दायरे में लाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola