East Singhbhum News : घाटशिला कोर्ट रोड के पास शौचालय का निर्माण शुरू, लोगों को होगी सहूलियत
Updated at : 19 Dec 2025 11:59 PM (IST)
विज्ञापन

6.10 लाख रुपये के लागत से होगा निर्माण, विधायक ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
घाटशिला.
घाटशिला के धरमबहाल लालडीह कोर्ट रोड स्थित बार भवन के समीप शुक्रवार को जिला परिषद निधि के लगभग 6 लाख 10 हजार रुपये से शौचालय निर्माण का शिलान्यास हुआ. घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, जिप सदस्य कर्ण सिंह, मुखिया बनाव मुर्मू, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा और महासचिव बबलू प्रसाद मुखर्जी ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा व महासचिव राम प्रसाद मुखर्जी ने बताया कि घाटशिला व्यवहार न्यायालय में आने वाले पुरुष व महिलाओं को शौचालय के लिए परेशानी होती थी. इस मांग को जिला पार्षद कर्ण सिंह के समक्ष रखा गया था, जिसके बाद योजना धरातल पर उतरी. उन्होंने बताया कि देवीक इंटरप्राइजेज के संवेदक सागर पानी द्वारा निर्माण कार्य किया जायेगा. यहां पर शौचालय का निर्माण कराने की वर्षों पहले से की जा रही थी. यहां शौचालय बन जाने से लोगों को सहूलियत होगी. इसमें पुरुष व महिला के लिए अलग-अलग शौचालय और पानी की सुविधा उपलब्ध होगी. मौके पर जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डॉन, सुनाराम सोरेन, मंगल सोरेन, सुजय सिंह, सब्यसाची चौधरी, गोपाल शर्मा समेत अधिवक्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




