East Singhbhum News : गठबंधन के कारण घाटशिला में कमजोर हो रही कांग्रेस : कार्यकर्ता

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : गठबंधन के कारण घाटशिला में कमजोर हो रही कांग्रेस : कार्यकर्ता

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने बुधवार की शाम गालूडीह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

विज्ञापन

गालूडीह.

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने बुधवार की शाम गालूडीह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. डॉ बलमुचु ने बताया कि दिल्ली में आलाकमान से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे. उसके बाद तय करेंगे कि उप चुनाव लड़ना है या महागठबंधन का साथ देना है.

बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि गठबंधन धर्म निभाने से कांग्रेस का संगठन घाटशिला में कमजोर होता जा रहा है. गठबंधन करने से चुनाव में पूछ होती है, पर बाद में कांग्रेसियों को कोई नहीं पूछता है. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस घाटशिला प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानस दास ने की. बैठक में रेणुबाला महतो, राजाराम गोप, सुनील सिंह, लक्ष्मण सबर, राखोहरि महतो, जितेन दलाई, पिलटू साधनदार, अर्जुन सिंह, मुरारी मोहन दत्ता, दयानिधि गिरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola