East Singhbhum News : क्लब भवन के बरामदे में फर्श पर बैठकर पढ़ाई करते हैं बच्चे

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : क्लब भवन के बरामदे में फर्श पर बैठकर पढ़ाई करते हैं बच्चे

पूर्वी सिंहभूम जिले का आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी की सुरदा पंचायत स्थित बारुनिया प्राथमिक विद्यालय में कमरों की कमी है.

विज्ञापन

मुसाबनी.

पूर्वी सिंहभूम जिले का आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी की सुरदा पंचायत स्थित बारुनिया प्राथमिक विद्यालय में कमरों की कमी है. ऐसे में बच्चे क्लब भवन के बरामदे में बैठकर पढ़ाई करते हैं. वर्ष 1985 में बना बारुनिया प्रावि का भवन जर्जर हो गया था. विभाग के आदेश पर जर्जर भवन को ध्वस्त कर दिया गया. स्कूल में दो अतिरिक्त कमरे बनाने का टेंडर नमन इंटरप्राइजेज जमशेदपुर को दिया गया. भवन निर्माण विभाग जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता ने 24 मई 2025 को नमन इंटरप्राइजेज को जल्द कमरों का निर्माण पूरा करने का आदेश दिया है. हालांकि, संवेदक ने चार माह बाद भी भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया है. केवल पुराने जर्जर भवन को तोड़ा गया है.

एक सप्ताह में काम शुरू करेंगे : संवेदक

ज्ञात हो कि करीब 16 लाख रुपये की लागत से दो अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाना है. नमन इंटरप्राइजेज के दीपक चौधरी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर विद्यालय में अतिरिक्त कमरों का निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा. बहुत जल्द इसे पूरा कर दिया जायेगा.

एक कमरे में पढ़ते हैं तीसरी से पांचवीं तक के बच्चे

विद्यालय के बच्चे विद्यालय परिसर में बने क्लब भवन के बरामदे में फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं. बरामदे में कक्षा एक व दो के बच्चों को शिक्षा दी जा रही है. वहीं, क्लब भवन के एक कमरे में विद्यालय का कार्यालय संचालित होता है. मध्याह्न भोजन योजना की सामग्री को उक्त कमरे में रखा जाता है. इसी छोटे से कमरे में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को एक साथ बैठाकर शिक्षा दी जा रही है.

पुराने भवन का मलबा इधर-उधर बिखरा है

प्रभारी प्रधानाध्यापकविद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजू कुमार पुरी के अनुसार, विद्यालय में 41 बच्चे नामांकित हैं. इनमें एसटी 24 और पिछड़ा वर्ग के 17 छात्र-छात्राएं हैं. विद्यालय में पारा शिक्षिका मंजू हांसदा कार्यरत हैं. विद्यालय के जर्जर भवन तोड़े जाने के बाद संवेदक ने मलबा नहीं हटाया है. मलबा इधर-उधर बिखरा है. इसके कारण विद्यालय के विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है. सांप, बिच्छू व कीड़ों का डर बच्चों को सता रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola