साकची में देर रात चली गोली, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय के अंगरक्षक को लगी, घायल

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
वारदात. ओल्ड बाराद्वारी सब्जी बाजार के पास की घटना
जमशेदपुर. साकची के ओल्ड बाराद्वारी सब्जी बाजार के पास देर रात करीब 12 बजे दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान गोली चलने से भगदड़ मच गयी. गोली कारोबारी मनोज जायसवाल ने चलायी, जो पूर्व आर्मी जवान मुकेश तिवारी को लगी. मुकेश को दो गोली लगी है. पुलिस के अनुसार, वह खतरे से बाहर है. वहीं, मारपीट में मनोज जायसवाल भी घायल हो गया. दोनों को टीएमएच के सीसीयू में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मनोज जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, दो गुट वहां जुटे थे और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. गोली मुकेश तिवारी के दाएं जांघ और पेट के पास लगी है. घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी मुकेश लुणायत घटनास्थल और फिर टाटा मुख्य अस्पताल में पहुंचे और घटना की विस्तार से जानकारी ली. मुकेश तिवारी मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय के अंगरक्षक हैं. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है. दो गुटों में मारपीट के बाद गोली चलने की सूचना मिली. जांच करने पर मामला सत्य पाया गया. मनोज जायसवाल ने गोली चलायी है. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.- मुकेश लुणायत, सिटी एसपी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










