ePaper

East Singhbhum News : डिमना लेक में मिले शव की हुई पहचान, जमादार का बेटा था अंश

Updated at : 05 Nov 2025 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : डिमना लेक में मिले शव की हुई पहचान, जमादार का बेटा था अंश

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

मानगो शंकोसाई रोड नंबर-5 जेपी स्कूल के पास से गत 30 अक्तूबर की सुबह से गायब हुए अंश कुमार का शव डिमना लेक में एक नवंबर को मिला था.

विज्ञापन

पटमदा.

मानगो शंकोसाई रोड नंबर-5 जेपी स्कूल के पास से गत 30 अक्तूबर की सुबह से गायब हुए अंश कुमार का शव डिमना लेक में एक नवंबर को मिला था. बुधवार को घरवालों ने अंश के शव की शिनाख्त की. अंश कुमार करीम सिटी कॉलेज में बारहवीं कक्षा का छात्र था. बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में शव की शिनाख्त करने के बाद घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक के पिता ओमप्रकाश कुमार शर्मा चाईबासा जिला बल में जमादार के पद पर पदस्थापित हैं. ओमप्रकाश कुमार शर्मा के दो बेटों में अंश छोटा था.

अंश धार्मिक विचारधारा का था

परिजनों के अनुसार गत 30 अक्तूबर की सुबह अंश घर से निकला था. अंश धार्मिक विचारधारा का था. उसने कभी किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया था. अंश के गायब होने पर घरवालों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, मगर पता नहीं चला. इसके बाद अंश की मां जया देवी ने उलीडीह थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज करायी थी. इस बीच एक अक्तूबर को बोड़ाम पुलिस ने डिमना लेक से एक युवक का शव बरामद किया. उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola