East Singhbhum News : रक्तदाताओं को मिला हेलमेट और प्रमाण पत्र
Updated at : 22 Oct 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया स्थित नागा बाबा कॉलोनी में बुधवार को श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
चाकुलिया.
चाकुलिया स्थित नागा बाबा कॉलोनी में बुधवार को श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. ब्लड बैंक व कुड़मी संस्कृति विकास समिति झारखंड के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 67 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें 61 पुरुष व 6 महिलाएं शामिल हैं. सभी रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन महतो ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान और पुण्य का काम नहीं होता है. उन्होंने कहा कि रक्तदान से प्राप्त रक्त एक जीवन बचायेगा व उपहार में दिया जा रहा हेलमेट रक्तदाताओं को सुरक्षा करेगा. शिविर में ब्लड बैंक से डॉ बिनीत, बिवेक, परितोष, सुमन, रामलाल, नागा क्लब के अभिजीत, बाप्पा, संदीप, सुभदीप, निर्मल, रबि, रितेश, ईश्वर, नितिश, जय, देवाशीष, भवेष आदि का योगदान सराहनीय रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




