East Singhbhum News : रक्तदान सबसे बड़ा दान: सोमेश सोरेन

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : रक्तदान सबसे बड़ा दान: सोमेश सोरेन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

सेवा ही धर्म संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर सह स्वास्थ्य जांच शिविर के समापन रविवार को हुआ.

विज्ञापन

धालभूमगढ़.

सेवा ही धर्म संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर सह स्वास्थ्य जांच शिविर के समापन रविवार को हुआ. समापन में झामुमो नेता सोमेश सोरेन शामिल हुए. उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. शिविर के दूसरे दिन 114 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. जबकि पहले दिन 102 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था. दोनों दिनों में कुल 216 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्त संग्रह का काम ब्रह्मानंद अस्पताल की टीम द्वारा डॉ. शक्तिधारी सिंह के नेतृत्व में किया गया.

रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया

मौके पर सोमेश सोरेन ने कहा कि रक्तदान पुण्य एवं धर्म का काम है. 2024 में जब मेरे पिता अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, तब 25 यूनिट रक्त की जरूरत थी. उन्होंने सिर्फ सोशल मीडिया पर इसके लिए लिखा था. उस समय मारवाड़ी, सिख, ईसाई, मुस्लिम संगठनों ने रक्तदान करने का काम किया था. यह एक पवित्र कार्य है. खून में किसी प्रकार का धर्म और जात नहीं होता है. आपके रक्तदान से जब किसी का जीवन बचता है तो आपको आत्मिक शांति का अनुभव होता है. उन्होंने कहा कि रक्तदाता ईश्वर के तुल्य होता है. उन्होंने सभी रक्तदाताओं का अभिनंदन किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा, कालीपद गोराई, कान्हू सामंत, पूर्व जिप आरती समाद, पूर्व लोकपाल डॉ रतन महतो, ग्राम प्रधान प्रणव महतो, चैतन्य मुर्मू, काजल डॉन ने भी अपने विचार व्यक्त किया. शिविर में थाना प्रभारी पवन कुमार ने भी रक्तदान किया. रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किया. सोमेश सोरेन ने रक्तदाताओं को उपहार एवं प्रमाण पत्र देते हुए उनका अभिनंदन किया. इस मौके पर शेख सलीम शहजादा, कमल मंडल, धीरेंद्र पाल आदि उपस्थित थे. दो दिवसीय शिविर के आयोजन में संस्था के नौशाद अहमद, गुलशन शर्मा, सुशांत चौबे, कन्हैया सिंह, रामचंद्र मुर्मू, लक्ष्मी जामुदा, उत्तम सुराल, अनुराग चौबे, देवानंद सिंह आदि का सक्रिय योगदान रहा. इस मौके पर लिली फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करायी. मरीजों को नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola