East Singhbhum news : बहरागोड़ा के बांसदा चौक पर दुर्घटना, सब्जी लाने जा रहे बाइक सवार को कार ने कुचला, मौत

Updated at : 18 Feb 2025 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum news : बहरागोड़ा के बांसदा चौक पर दुर्घटना, सब्जी लाने जा रहे बाइक सवार को कार ने कुचला, मौत

केरुकोचा साप्ताहिक हाट जा रहे थे दीपेंद्र, मुटुरखाम पंचायत के जाड़ापाल निवासी थे, टाटा से खड़गपुर जा रही थी कार

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा प्रखंड के बांसदा चौक के समीप कार (जेएच 05डीएन 8966) की चपेट में आने से बाइक सवार दीपेंद्र गिरि(53) की मौत हो गयी. दीपेंद्र मुटुरखाम पंचायत के जाड़ापाल गांव निवासी था. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अपने घर से बाइक लेकर केरुकोचा साप्ताहिक हाट सब्जी लाने के लिए जा रहा था. तभी टाटा से खड़गपुर जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने कार को कब्जे में लेते हुए पुलिस को सूचना दी. हाइवे की पेट्रोलिंग पुलिस घायल को बहरागोड़ा सीएचसी ले आयी. जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. उधर मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही रो रोकर बुरा हाल है.

खड़े कंटेनर से टकरायी पिकअप वैन, चालक गंभीर

गालूडीह. गालूडीह थाना क्षेत्र में घुटिया के पास एनएच-18 पर मंगलवार की सुबह हाइवे किनारे खड़े कंटेनर को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वैन ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में पिकअप वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि कंटेनर (एमएच 04 एमएच/ 9992) हाइवे किनारे खड़ा था. इसी दौरान जमशेदपुर से बंगाल जा रही पिकअप वैन (डब्ल्यू बी 97/ 4566) काफी तेज रफ्तार में आयी. पीछे से कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. पिकअप वैन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इधर, सूचना पर 100 नंबर हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस पहुंची. उन्होंने तत्काल घायल चालक को पिकअप वैन से निकाल कर एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में चालक की कमर की हड्डी टूट गयी है. चालक की स्थिति गंभीर है.

डुमरिया : दो बाइक में टक्कर से युवती समेत पांच घायल, दो एमजीएम रेफर

डुमरिया प्रखंड में सीएचसी के पास पारुलिया फर्नीचर दुकान के करीब मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में महिला समेत पांच लोग घायल हो गये. दरअसल, विपरीत दिशा से आ रहीं दो बाइक आमने-सामने टकरा गयीं. इनमें एक बाइक काफी तेज रफ्तार में थी. दुर्घटना के बाद आस-पास के लोगों के सहयोग से घायलों को डुमरिया सीएचसी ले जाया गया. सीएचसी में डॉ इरफानउल्लाह ने का इलाज किया. घायलों में भीतर चाकड़ी निवासी 18 वर्षीय पूनम गोडसरा और सारुदा निवासी 40 वर्षीय परियार सामद को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. पूनम गोडसरा बेहोश थी. उसके सिर पर चोट लगी थी. इसके अलावा भीतरचाकड़ी के सिकंदर पूर्ति, सारुदा के पुदना सामाद व दुर्गा को हल्की चोट आयी है. सिकंदर पूर्ति और पूनम गोडसरा एक बाइक पर थे. दूसरी बाइक पर अन्य तीन युवक सवार थे. इनमें से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था. सूचना पाकर मुसाबनी पुलिस पहुंची और बाइकों को कब्जे में ले लिया. तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola