East Singhbhum News : जादूगोड़ा : बाइक और कार में टक्कर, दो लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : जादूगोड़ा : बाइक और कार में टक्कर, दो लोग हुए घायल

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

पुलिस की मदद से पीड़ित को यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

जादूगोड़ा.जादूगोड़ा-मुसाबनी मुख्य सड़क के राखा कॉलोनी के समीप बाइक और कार (जेएच 05 सीए 3693) की आपसी भिड़ंत में बाइक सवार स्वपन भकत (45) और चालक जगन्नाथ भकत (47) घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, कार चालक मुसाबनी निवासी गुलाम सरोबर और उसका बेटा एमडी शाकिब घटना स्थल से फरार होने का प्रयास कर रहा थे. जिसे देखते हुए स्थानीय लोगो ने राखा मोड़ के पास पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. पुलिस की मदद से पीड़ित को यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल पहुंचा गया. जहां से घायल स्वपन भकत काे टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि बाइक चालक जगन्नाथ भकत का यूसिल अस्पताल में इलाज चल रहा है.वाहन सवार लोगों को पुलिस अपने साथ थाना ले गयी. मालूम हो कि कार बाइक को 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गयी, जिसमें बाइक सवार स्वपन भकत का पैर फंस गया और स्वपन का पैर पूरी तरह कट कर अलग हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola