East Singhbhum News : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में एंबुलेंस बनीं ‘दर्शन की वस्तु’

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में एंबुलेंस बनीं ‘दर्शन की वस्तु’

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के लिए खड़ीं 108 एंबुलेंस दर्शन की वस्तु बन गयी हैं.

विज्ञापन

घाटशिला.

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के लिए खड़ीं 108 एंबुलेंस दर्शन की वस्तु बन गयी हैं. जानकारी के अनुसार, तीन से अधिक 108 एंबुलेंस लंबे समय बेकार है. कुछ एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण बंद है. घाटशिला अनुमंडल चिकित्सा प्रभारी डॉ आरएन सोरेन ने बताया कि प्रखंडों से भी 108 एंबुलेंस लाकर यहां खड़ा की जाती है. उनमें से कई खराब हैं. इस संबंध में सिविल सर्जन को नियमित रिपोर्ट भेजी जाती है. 108 एंबुलेंस सेवा का प्रबंधन रांची से होता है. स्थानीय स्तर पर नियंत्रण सीमित है.

डॉ आरएन सोरेन ने बताया कि कोरोना काल में सभी निजी एंबुलेंस को अस्थायी रूप से अस्पताल सेवा में लगाये गये थे. उस समय बजरंग परिषद की ओर से पूर्व सांसद निधि से एक एंबुलेंस अस्पताल को दी गयी थी, लेकिन टायर और पार्ट्स की खराबी के कारण वह अनुपयोगी हो चुकी है. पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की ओर से दामपाड़ा के लिए दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola