East Singhbhum News : राधा-कृष्ण की प्रतिमा के स्नान के बाद कीर्तन शुरू
Updated at : 05 Nov 2025 11:53 PM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला के राजस्टेट हरि मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय रास उत्सव का शुभारंभ हुआ. उत्सव सात नवंबर तक चलेगा.
विज्ञापन
घाटशिला.
घाटशिला के राजस्टेट हरि मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय रास उत्सव का शुभारंभ हुआ. उत्सव सात नवंबर तक चलेगा. पहले दिन गाजे-बाजे के साथ पुरुष, महिलाएं और बच्चे भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं लेकर सुवर्णरेखा नदी घाट पर पहुंचे और स्नान कराया. भगवान राधा-कृष्ण के साथ गोपियों की करीब 50 प्रतिमाएं स्थापित कर हरिनाम कीर्तन किया गया. पुजारी लोहित बरन दास और हिमांशु दास ने पूजा करायी. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण हुआ. इधर, उत्सव को लेकर पूरा राजस्टेट परिसर और हरि मंदिर दूधिया रोशनी से जगमगा उठा है. सार्वजनीन राज उत्सव कमेटी के अध्यक्ष शुभेंदु सेन, सचिव महादेव नामाता, काशीनाथ नामाता, ईश्वर नामाता, विमल नामाता और संजीत नामाता ने बताया कि गुरुवार को रास मेला लगेगा. यहां तीन दिनों तक हरिनाम कीर्तन, कथा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




