जगन्नाथपुर गांव में जंगली हाथी ने घर तोड़ा, परिवार ने छिपकर बचायी जान

Updated at : 07 Mar 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
जगन्नाथपुर गांव में जंगली हाथी ने घर तोड़ा, परिवार ने छिपकर बचायी जान

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

घाटशिला के एक घर में रखा धान खा गया, काफी मशक्कत के बाद हाथी को खदेड़ा

विज्ञापन

गालूडीह.

घाटशिला प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव के बोडडीह टोला में जंगली हाथी ने बुधवार की रात उत्पात मचाया. जंगली हाथी ने गांव के परान टुडू के घर की दीवार तोड़ दी. दीवार तोड़कर हाथी ने घर में रखे धान को खा गया. घटना के समय घर के भीतर सोये परिवार के लोग छिपकर अपनी जान बचायी. उस समय घर में सो रहे रोहित टुडू, लता टुडू, निशा टुडू, प्रियांशु टुडू, रवि टुडू, सहदेव टुडू, अजित टुडू, राजीव टुडू अभी भी डरे-सहमे हैं. ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से हाथी को सुवर्णरेखा नदी की ओर खदेड़ा. परान टुडू ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. रात को करीब 12 बजे अचानक एक जंगली हाथी ने दीवार और दरवाजे को तोड़ दिया. हम सभी डर गये और घर के अंतर ही चुपचाप छिप गये. कुछ देर तक हाथी रहा और घर में रखे धान को खाकर चला गया. पीड़ित परिवार ने वन विभाग से क्षतिपूर्ति देने की मांग की है. इधर जंगली हाथी के गांव में प्रवेश करने के बाद लोग दहशत में हैं. ग्रामीण डरे-समहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola