रोजगार सेवक से 22.5 हजार वसूलने का सुझाव

Updated at : 25 May 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार सेवक से 22.5 हजार वसूलने का सुझाव

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के माझी परगना महाल भवन में 23 मई को पावड़ा पंचायत की जन सुनवाई में कई खामियां पायी है. 14 वें वित्त आयोग व मनरेगा के कार्यों में कागज-कलम पर कई त्रुटियां पायी गयी. 22 हजार 500 रुपये पंचायत सेवक व रोजगार सेवक से राजस्व वसूली करने का सुझाव सोशल ऑडिट […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के माझी परगना महाल भवन में 23 मई को पावड़ा पंचायत की जन सुनवाई में कई खामियां पायी है. 14 वें वित्त आयोग व मनरेगा के कार्यों में कागज-कलम पर कई त्रुटियां पायी गयी. 22 हजार 500 रुपये पंचायत सेवक व रोजगार सेवक से राजस्व वसूली करने का सुझाव सोशल ऑडिट की टीम ने दी.

बीपीओ देवानंद पात्र ने बताया कि पावड़ा पंचायत के सोशल ऑडिट में योजना स्थल पर बोर्ड नहीं लगाने के सात मामले आये. इस पंचायत के पंचायत सेवक जगदीश भकत और मनरेगा के रोजगार सेवक कलवंत सिंह से 22 हजार 500 राशि वसूली करने का प्रस्ताव लिया है. जुलाई में प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई में सोशल ऑडिट की टीम को पक्ष रखने को कहा गया है. अगर वे अपना पक्ष रखते हैं, तो 22 हजार 500 की राशि का भुगतान नहीं करने की दिशा में पहल हो सकती है.

प्रखंड की काड़ाडुबा पंचायत के गंधनिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पंचायत स्तरीय जन सुनवाई में कई मामले आये कि इस पंचायत में 45 हजार रुपये मनरेगा की राशि का भुगतान मजदूरों को नहीं किया गया है. काड़ाडुबा के ग्राम प्रधान प्रभाष चंद्र पाल ने कहा कि पंचायत सचिव सुनील बेरा ने ग्राम सभा की सूचना दिये जाने के कारण ग्राम सभा में भाग नहीं लिया. सोशल ऑडिट की टीम के जयदेव महतो ने कहा कि ग्राम सभा में शामिल नहीं होने से दूसरे प्रतिनिधि की ओर से सोशल ऑडिट कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola