घाटशिला : दो इलाके 24 घंटे से अंधेरे में, परेशानी
Updated at : 25 May 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला विद्युत प्रमंडल के अंतर्गत घाटशिला कॉलेज के समीप 11 केवी हाइटेंशन मेन लाइन पर विशाल पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी, यहां ब्लैक आउट की स्थित मंगलवार को रातभर रही. इसी तरह घाटशिला काशीदा स्थित एलआइसी कॉलोनी के समीप ठनका गिरने से यहां रातभर बिजली आपूर्ति बंद रही. ठनका गिरने […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला विद्युत प्रमंडल के अंतर्गत घाटशिला कॉलेज के समीप 11 केवी हाइटेंशन मेन लाइन पर विशाल पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी, यहां ब्लैक आउट की स्थित मंगलवार को रातभर रही. इसी तरह घाटशिला काशीदा स्थित एलआइसी कॉलोनी
के समीप ठनका गिरने से यहां रातभर बिजली आपूर्ति बंद रही.
ठनका गिरने से तार अौर ट्रांसफॉर्मर जल गया. इस कारण यहां बिजली आपूर्ति प्रभावित रही. इधर, बुधवार को समूचे इलाके में बिजली विभाग ने विधिवत पेट्रोलिंग करने से फॉल्ट का पता लगा, अौर बुधवार से सुबर से लेकर शाम तक मरम्मत कार्य किया गया. यहां देर शाम को बिजली आपूर्ति बहाल करने का दावा बिजली विभाग के पदाधिकारी ने की. यह जानकारी घाटशिला विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नितिश कुमार सिन्हा ने दी.
ठनका गिरने से काशिदा एलआइसी कॉलोनी में ब्लैक आउट की स्थिति रही, लोग परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




