बिजली को लेकर इइ से मिले कांग्रेसी

Updated at : 25 May 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली को लेकर इइ से मिले कांग्रेसी

घाटशिला : घाटशिला विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता नीतीश कुमार सिन्हा को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा. इसमें हल्की आंधी-बारिश के बाद शाम चार बजे से 12 बजे रात तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्रांसफॉर्मर में एवी स्विच लगाने, एक ट्रांसफॉर्मर में खराबी के बाद […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता नीतीश कुमार सिन्हा को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा. इसमें हल्की आंधी-बारिश के बाद शाम चार बजे से 12 बजे रात तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्रांसफॉर्मर में एवी स्विच लगाने, एक ट्रांसफॉर्मर में खराबी के बाद मुसाबनी सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति ठप रखने, विद्युत विपत्र में त्रुटि होने, विपत्र जमा करने के लिए अतिरिक्त केंद्र बनाने, विद्युत मिस्त्रियों को दस्ताना,

रेन कोर्ट, जूता की सुविधा मुहैया कराने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में सत्यजीत सीट, गोपाल शर्मा, लोबिन सिंह, मंगल मार्डी, अब्दुल हमीद कुरैशी, शेख फारुख आदि शामिल थे. चाकुलिया के गांवों में 20 मई से विद्युत आपूर्ति ठप: धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ सब स्टेशन से चाकुलिया के 11 हजार फीडर में 20 मई से विद्युत आपूर्ति ठप है. प्रखंड की नूतनगढ़ पंचायत के उपर चारचक्का, मुढ़ाकाठी, घासीडीह, बुरूडीह, चाकुलिया और मालकुंडी, पिंड़राशोल, दुधियाशोल, कांटाबनी, जामडोल, बालीगुमा, सातकठिया, मुक्तापुर, लखीपुरा, सोनाहातू पंचायत के मुटुरखाम, आंधारिया, जोसड़ा गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola