मुसाबनी में किसानों को हुआ भारी नुकसान
Updated at : 22 May 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप मुसाबनी : शनिवार को आयी आंधी में गोहला, देवली के सब्जी उत्पादक किसानों के खेतों में लगी सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है. वहीं बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. बिजली नहीं रहने से जलापूर्ति नहीं हुई. लोग […]
विज्ञापन
बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप
मुसाबनी : शनिवार को आयी आंधी में गोहला, देवली के सब्जी उत्पादक किसानों के खेतों में लगी सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है. वहीं बिजली के खंभे
क्षतिग्रस्त होने से 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. बिजली नहीं रहने से जलापूर्ति नहीं हुई. लोग पेयजल संकट से झेल रहे हैं. विभाग बिजली खंभों को बदल कर बिजली बहाल करने में जुटा है. गोहला के तरंग गिरी के खेत में लगे 60 पपीता के पौधे, केला बागान व एक एकड़ में लगा परबल की फसल बर्बाद हो गयी.
नींबू के पौधे भी बर्बाद हो गये. किसान ने कहा आंधी से उन्हें ढाई लाख का नुकसान हुआ है. किसान बलराम पाल, भीम पाल, कुशो पाल, राधा साहू, कुना साहू के सब्जी खेत में लगी फसल भी आंधी से बर्बाद हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




