कंटेनर के धक्के से बाइक सवार मां की मौत, पुत्र गंभीर
Updated at : 21 May 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : एमजीएम थानांतर्गत गुरुमा के पास एनएच-33 पर शनिवार की सुबह तेज गति से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर (एनएल 02एन/8299) ने बाइक (जेएच 05बीएफ/ 3721) में जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार मानगो सहारा सिटी निवासी मां साहिदा बेगम (50) की कंटेनर के नीचे आने से मौत हो गयी. वहीं बाइक चला […]
विज्ञापन
गालूडीह : एमजीएम थानांतर्गत गुरुमा के पास एनएच-33 पर शनिवार की सुबह तेज गति से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर (एनएल 02एन/8299) ने बाइक (जेएच 05बीएफ/ 3721) में जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार मानगो सहारा सिटी निवासी मां साहिदा बेगम (50) की कंटेनर के नीचे आने से मौत हो गयी.
वहीं बाइक चला रहे पुत्र आसिफ अली गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. कंटेनर इतनी तेज गति से जा रहा था कि बाइक से गिरने के बाद साहिदा सड़क पर कई फीट तक घसीटाते हुए गयी. घायल आसिफ अली ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बहन का घर मुसाबनी जा रहा था.
ग्रामीणों ने एनएच रोका, मुआवजा के आश्वासन पर हटा जाम : घटना के बाद नाराज ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने करीब तीन घंटे तक एनएच-33 जाम रखा. इसके कारण एनएच के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना पाकर एमजीएम के थाना प्रभारी इमदाद अंसारी व जिप सदस्य पिंटू दत्ता पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझाया. पारिवारिक लाभ योजना तहत तत्काल दस हजार रुपये ब्लॉक से मुहैया कराने का आश्वासन दिया. इके बाद सुबह 10.30 बजे जाम हटाया गया.
कंटेनर लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ा : घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर गालूडीह की ओर भाग रहा था. एमजीएम थाना की सूचना पर गालूडीह पुलिस ने कंटेनर को खड़िया कॉलोनी के पास एनएच पर पकड़ लिया. कंटेनर चालक यूपी के फिरोजाबाद निवासी ललित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चालक ने बताया कि कंटेनर में पाउडर दूध लदा है. वह दिल्ली से कटक जा रहा था. थाना में कंटेनर के खलासी विरेंद्र कुमार भी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




