ग्रामीण कानून हाथ में न लेें : विधायक

बहरागोड़ा : विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शनिवार को चिंगड़ा और गुहियापाल पंचायत के गांवों का दौरा किया. विधायक ने चौक-चौराहों पर ग्रामीणों संग बैठक की. ग्रामीणों ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन पाने से वंचित हैं. पेयजल की समस्या है. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. […]
बहरागोड़ा : विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शनिवार को चिंगड़ा और गुहियापाल पंचायत के गांवों का दौरा किया. विधायक ने चौक-चौराहों पर ग्रामीणों संग बैठक की. ग्रामीणों ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन पाने से वंचित हैं. पेयजल की समस्या है. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा.
पेंशन से वंचित लोग उन्हें सूची उपलब्ध करायें. विधायक ने ग्रामीणों से बच्चा चोर की अफवाह से बचने की अपील की. कहीं से भी बच्चा चोरी का मामला प्रकाश में नहीं आया है. विधायक ने कहा कि गांव में किसी भी अनजान व्यक्ति को देखे तो इसकी जानकारी पुलिस या मुखिया को दें. ग्रामीण खुद कानून अपने हाथ में ना लें. मौके पर प्रमुख शास्त्री हेंब्रम समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




