जोड़सा : संदेह में महिला को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की जोड़सा पंचायत स्थित खड़ियाडीह गांव में बुधवार की रात में बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ा. सलवार-कमीज पहने हुई उक्त महिला ( 35 वर्षीय ) सही से कुछ बोल नहीं पा रही थी. गांव के प्रभात बोस, पिंटू महतो आदि के बीच बचाव से […]
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की जोड़सा पंचायत स्थित खड़ियाडीह गांव में बुधवार की रात में बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ा. सलवार-कमीज पहने हुई उक्त महिला ( 35 वर्षीय ) सही से कुछ बोल नहीं पा रही थी. गांव के प्रभात बोस, पिंटू महतो आदि के बीच बचाव से उक्त महिला को ग्रामीणों के चुंगल से बचाया गया.
हालांकि रात नौ बजे तक उक्त महिला को बच्चा चोर के संदेह पर ग्रामीणों ने घेर कर रखा था. कुछ ग्रामीणों ने उस पथराव भी किया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. रात में पुलिस पहुंची और महिला को पकड़ थाना ले गयी. उक्त महिला ने किसी का बच्चा पकड़ा था, इसकी पुष्टि ग्रामीणों ने नहीं की. ग्रामीणों ने कहा कि वह झांड़ियों ने छिपने का प्रयास कर रही थी, तब पकड़ी गयी. घटना के बाद देर रात तक जोड़सा पंचायत के कई गांवों के ग्रामीण बच्चा चोर को पकड़ने के लिए पहरेदारी कर रहे थे. इधर, बुधवार की रात महुलिया पंचायत के पाटमहुलिया के पास एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने बच्चा चोर से संदेह में खदेड़ दिया. उसे भाग दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




