उपायुक्त के साथ 14 मई को होने वाली बैठक में उठेगा रात्रि प्रहरी की पिटाई का मामला

घाटशिला : घाटशिला थाना के प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे पर सरकारी पत्र देने गये उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल के रात्रि प्रहरी राजेश कुमार ओझा की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है. श्री ओझा ने इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिख कर की है. इधर, मामले पर अस्पताल के […]
घाटशिला : घाटशिला थाना के प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे पर सरकारी पत्र देने गये उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल के रात्रि प्रहरी राजेश कुमार ओझा की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है. श्री ओझा ने इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिख कर की है.
इधर, मामले पर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी गोलबंद होने लगे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि 14 मई को जिले में होने वाली बैठक में उपायुक्त के समक्ष इस मामले को रखा जायेगा. दूसरी तरफ झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. घटना की जानकारी महासंघ के महामंत्री रामाधार शर्मा को दूरभाष पर दी गयी है. वहीं कर्मचारियों ने सिविल सर्जन डॉ एसके झा से भी इस घटना की शिकायत की है. स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि इस मामले पर कार्रवाई नहीं होती है, तो कर्मचारी प्रखंड से लेकर जिला तक स्वास्थ्य सेवा को ठप कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




