घाटशिला के एसडीओ ने पकड़ा बालू से लदा ट्रैक्टर

Published at :14 Mar 2014 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला के एसडीओ ने पकड़ा बालू से लदा ट्रैक्टर

घाटशिला : घाटशिला के एसडीओ गिरिजा शंकर प्रसाद ने गुरुवार को सुवर्ण रेखा नदी बिना चालान धड़ल्ले से बालू उठाव के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. एसडीओ ने नदी से बालू का उठाव कर ले जाते एक ट्रैक्टर को जब्त कर इसका खुलासा किया है. एसडीओ ने पुलिस को आदेश दिया कि उक्त […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के एसडीओ गिरिजा शंकर प्रसाद ने गुरुवार को सुवर्ण रेखा नदी बिना चालान धड़ल्ले से बालू उठाव के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. एसडीओ ने नदी से बालू का उठाव कर ले जाते एक ट्रैक्टर को जब्त कर इसका खुलासा किया है.

एसडीओ ने पुलिस को आदेश दिया कि उक्त ट्रैक्टर चालक के पास बालू का चालान नहीं है. इस संबंध में खनन विभाग को लिखा जाये, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. ट्रैक्टर संख्या जेएच 05एआर/2429 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी है. उक्त कर्मचारी ने ट्रैक्टर को सब लीज में दिया है. एसडीओ ने बताया कि वे कार्यालय आ रहे थे. इसी दौरान बालू से लदा ट्रैक्टर और उसके पीछे- पीछे एक खाली ट्रैक्टर आवाज करते जा रहा था. बालू से लदे ट्रैक्टर चालक को रोका गया और उससे बालू का चालान मांगा, तो वह चालान प्रस्तुत नहीं कर सका. एसडीओ ने अपने बॉडी गार्ड से कहा कि उक्त ट्रैक्टर को किनारे खड़ा कराया जाय और चालक किशोर हेंब्रम से चाभी लेकर पुलिस को सुपुर्द किया जाये, ताकि आगे की कार्रवाई पुलिस करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola