वोट का बहिष्कार करेंगे गांगरी के मुंडा

Published at :14 Mar 2014 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
वोट का बहिष्कार करेंगे गांगरी के मुंडा

32 मुंडा परिवार पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं एक मात्र चापानल खराब है और सरकारी कुआं बेकार पड़ा है बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के साकरा पंचायत स्थित गांगरी गांव के मुंडा टोला के 32 मुंडा परिवार जन प्रतिनिधियों और सरकारी पदाधिकारियों की लापरवाही से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं. टोला में बिजली भी […]

विज्ञापन

32 मुंडा परिवार पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं

एक मात्र चापानल खराब है और सरकारी कुआं बेकार पड़ा है

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के साकरा पंचायत स्थित गांगरी गांव के मुंडा टोला के 32 मुंडा परिवार जन प्रतिनिधियों और सरकारी पदाधिकारियों की लापरवाही से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं. टोला में बिजली भी नहीं है.

यहां के ग्रामीणों ने एलान किया है कि पेयजल और बिजली की व्यवस्था नहीं हुई, तो वे वोट का बहिष्कार करेंगे. नेताओं को सबक सिखायेंगे. गांव के मोती मुंडा, इंद्र मुंडा, रायमुनी मुंडा, पुतली मुंडा, शुरू मुंडा आदि का कहना है कि टोला में एक चापानल कई साल से खराब पड़ा है. एक मात्र सरकारी कुआं बेकार है. पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है. वर्षो से टोला में बिजली की समस्या है. इस टोला में 32 परिवार निवास करते है. गर्मी के दिनों में पानी की काफी दिक्कत होती है. आज तक टोला में कोई भी जन प्रतिनिधि नहीं आया. ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस बार के चुनाव में सबक सिखायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola