ट्रेलर से गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग बाधित

Published at :12 Mar 2014 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेलर से गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग बाधित

गोइलकेरा : रायगढ़ से मनोहरपुर के पावर ग्रिड स्टेशन के टावर का सामान लेकर जा रहा ट्रेलर डेरवां के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रेलर संख्या पीबी 13टी9454 मनोहरपुर मार्ग से जा रहा था. डेरवां के पास तीखे मोड़ में ट्रेलर नहीं घूम पाया. उसके पीछे के दोनों चारों पहिये सड़क से नीचे उतर गये. इस […]

विज्ञापन

गोइलकेरा : रायगढ़ से मनोहरपुर के पावर ग्रिड स्टेशन के टावर का सामान लेकर जा रहा ट्रेलर डेरवां के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रेलर संख्या पीबी 13टी9454 मनोहरपुर मार्ग से जा रहा था. डेरवां के पास तीखे मोड़ में ट्रेलर नहीं घूम पाया. उसके पीछे के दोनों चारों पहिये सड़क से नीचे उतर गये. इस कारण रास्ता बंद हो गया.

डेरवां के समीप मोड़ में छोटे-छोटे आरसीसी पुल बने हुए थे. उसी पुल पर फंस जाने से मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो गया. पुल में पानी बहने के कारण बड़े वाहन वहीं फं से रहे. ट्रेलर सोमवार की दोपहर दो बजे से ही मार्ग अवरुद्ध कर खड़ा है. मंगलवार को भी दिन भर उसे निकालने के प्रयास होते रहा.

छोटे वाहन मार्ग बदल कर चले :

गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग अवरुद्ध होने से छोटे वाहन मार्ग बदल कर चले, लेकिन बड़े वाहन का परिचालन ठप रहा. छोटे वाहन वाया कैरम के रास्ते आमझरन होकर गोइलकेरा को आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola