महिलाओं ने शराब विक्रेताओं को चेताया, सात दिनों में भट्ठी बंद करें

Updated at : 06 Apr 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने शराब विक्रेताओं को चेताया, सात दिनों में भट्ठी बंद करें

गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत जोड़सा पंचायत के खड़ियाडीह स्कूल परिसर में बुधवार को 11 महिला समूह से जुड़ी महिलाएं शराबबंदी को लेकर एकजुट हुई. महिलाओं ने बैठक कर गांव को नशा मुक्त बनाने का निर्णय लिया. महिलाओं ने गांव के भट्ठी संचालकों और शराब विक्रेताओं को एक सप्ताह में भट्ठी बंद करने की चेतावनी दी […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत जोड़सा पंचायत के खड़ियाडीह स्कूल परिसर में बुधवार को 11 महिला समूह से जुड़ी महिलाएं शराबबंदी को लेकर एकजुट हुई. महिलाओं ने बैठक कर गांव को नशा मुक्त बनाने का निर्णय लिया. महिलाओं ने गांव के भट्ठी संचालकों और शराब विक्रेताओं को एक सप्ताह में भट्ठी बंद करने की चेतावनी दी 12 अप्रैल को गांव में शराब बंदी अभियान के तहत जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. महिलाओं ने कहा कि इस दौरान भट्ठियों को तोड़ देंगे.

शराब बेचते पकड़े जाने पर 10 हजार और शराब खरीदते पकड़ने जाने पर 5 हजार जुर्माना लगाया जायेगा. जुर्माना राशि महिला समूह के खाते में जमा होगी. बैठक में जन कल्याण महिला स्वयं सहायता समूह, मां दुर्गा,

मां वैष्णव देवी, मां संतोषी, मां सरस्वती, मां काली, जय माता दी, जल लक्ष्मी, मां मानसा, मां लक्ष्मी, मां तारणी महिला समूह से जुड़ी काकुली महतो, बांसती महतो, आशा महतो, कनिका महतो, शांति महतो, अलका महतो, सावित्री महतो, छवि महतो, कल्याणी महतो, नीलमनी महतो, रेवती महतो, सलमा हेंब्रम, आलोमनी कालिदी, शिवानी गोप, शकुंतला गोप, प्रेमिका गोप समेत अन्य उपस्थित थी.
खड़ियाडीह: महिलाएं शराबबंदी को लेकर हुईं एकजुट
11 महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं ने की बैठक
गांव को नशा मुक्त बनाने का लिया गया संकल्प
12 को शराबबंदी जुलूस निकालने का निर्णय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola