बकरी चरा रही महिला की वज्रपात से हुई मौत

Updated at : 06 Apr 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
बकरी चरा रही महिला की वज्रपात से हुई मौत

गालूडीह. उलदा पंचायत के काशीडीह गांव की घटना बुधवार शाम आयी आंधी-बारिश में गिरा ठनका पास में बकरी चरा रही कई महिलाएं बाल-बाल बची ं गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत उलदा पंचायत के काशीडीह गांव में बुधवार की शाम आयी आंधी-बारिश में वज्रपात होने से नंदलाल महतो की पत्नी सरला महतो (52 ) की मौत हो […]

विज्ञापन

गालूडीह. उलदा पंचायत के काशीडीह गांव की घटना

बुधवार शाम आयी आंधी-बारिश में गिरा ठनका
पास में बकरी चरा रही कई महिलाएं बाल-बाल बची ं
गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत उलदा पंचायत के काशीडीह गांव में बुधवार की शाम आयी आंधी-बारिश में वज्रपात होने से नंदलाल महतो की पत्नी सरला महतो (52 ) की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि सरला महतो घर से दूर खेत में बकरी चरा रही थी. उसके साथ गांव की कई और महिलाएं थीं. इस दौरान हुई वज्रपात से सरला की मौत हो गयी.
वहीं अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गयी. वज्रपात का झटका लगने से सरला महतो खेत में जमीन पर गिर गयी. ग्रामीण उसे गालूडीह के एक निजी नर्सिंग होम ले गये. यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. महुलिया पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह ने इसकी सूचना थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह और अंचल विभाग को दी. जानकारी हो कि वज्रपात से मृतक के आश्रित को सरकारी स्तर पर मुआवजा देने का प्रावधान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola