सरकार खाने-पीने पर लगा रही बंदिश : डॉ अजय

Updated at : 05 Apr 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार खाने-पीने पर लगा रही बंदिश : डॉ अजय

मुसाबनी. मटन कारोबारी पहुंचे ब्लॉक, कहा व्यवसाय की अनुमति दें मुसाबनी : मुसाबनी के मटन-चिकन कारोबारी मंगलवार को ब्लॉक पहुंचे. उन्होंने मीट दुकानें चालू करने और पशु व्यवसाय की अनुमति देने की मांग की. पूर्व सांसद सह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल प्रखंड सभा कक्ष में एसडीओ […]

विज्ञापन

मुसाबनी. मटन कारोबारी पहुंचे ब्लॉक, कहा व्यवसाय की अनुमति दें

मुसाबनी : मुसाबनी के मटन-चिकन कारोबारी मंगलवार को ब्लॉक पहुंचे. उन्होंने मीट दुकानें चालू करने और पशु व्यवसाय की अनुमति देने की मांग की. पूर्व सांसद सह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल प्रखंड सभा कक्ष में एसडीओ सुशांत गौरव और बीडीओ-सीओ से मिला. वहीं उपायुक्त के नाम सीओ को एक ज्ञापन सौंपा. डॉ अजय ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे मुद्दों के समाधान करने की बजाय खाने-पीने पर बंदिश लगा रही है. विकास की बात होनी चाहिए न कि खाने-पीने की वस्तुओं की. सरकार मांस कारोबारियों का व्यवसाय बंद कर इन्हें बेरोजगार कर रही है. वर्षों से मीट का कारोबार कर परिवार चलाने वालों के समक्ष इसके कारण रोजी- रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है.
प्रशासन मीट दुकानों के लिए जगह आवंटित करेगा: डॉ अजय ने मीट कारोबारियों के समक्ष उत्पन्न समस्या का समाधान की मांग की. एसडीओ ने कहा कि सरकारी आदेश के तहत अवैध मीट दुकानें व वधशालाओं को बंद किया गया है. मीट कारोबारी की परेशानियों को दूर की जायेगी. रामनवमी के बाद जिला प्रशासन इस संबंध में निर्णय लेगा. एसडीओ ने कहा कि प्रशासन मीट दुकानों के लिए एक जगह आवंटित करेगा. कारोबारियों को व्यवसाय के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन देना होगा. लाइसेंस धारी दुकानदार सरकारी मापदंडों का पालन कर अपना कारोबार करेंगे.
पशु व्यवसाय पर रोक नहीं : एसडीओ : आजसू नेता बुद्धेश्वर मुर्मू ने पशु का मामला उठाया. एसडीओ ने कहा कि पशुओं के व्यवसाय पर कोई रोक नहीं है. यदि कोई गलत ढंग से पशु कारोबार को प्रभावित करने का प्रयास करता है, तो सूचना दें. थाना प्रभारी त्वरित कार्रवाई करेंगे. मौके पर बीडीओ संतोष गुप्ता, सीओ साधु चरण देवगम समेत मीट कारोबारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola