छोटादाधिका में मुख्यमंत्री पथ निर्माण की सड़क उखाड़ने का मामला

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत अंतर्गत छोटादाधिका में मुख्यमंत्री पथ निर्माण विभाग से वर्ष 2014-15 में करीब 4.58 लाख की लागत से बनी सड़क उखाड़ने के मामले में बीडीओ ने संज्ञान लिया है. बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज होगी. ग्रामीण विकास विभाग के संवेदक ने […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत अंतर्गत छोटादाधिका में मुख्यमंत्री पथ निर्माण विभाग से वर्ष 2014-15 में करीब 4.58 लाख की लागत से बनी सड़क उखाड़ने के मामले में बीडीओ ने संज्ञान लिया है. बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज होगी. ग्रामीण विकास विभाग के संवेदक ने पीसीसी सड़क जेसीबी से उखाड़ दी. बीडीओ संजय पांडेय ने बताया कि पीसीसी उखाड़ने के मामले में किसी विभाग या संवेदक ने पंचायत सेवक व प्रखंड को सूचना नहीं दी है.
आसना पंचायत के पंचायत सचिव हिरणमय मंडल और मुखिया महारानी को सुझाव दिया है कि किस विभाग से सड़क का निर्माण हो रहा है और जो संवेदक सड़क निर्माण का कार्य कर रहा है. उसकी विस्तृत जानकारी ली जाय और मामला दर्ज कराया जाय. उन्होंने कहा कि किस विभाग से सड़क बन रही है. उससे संबंधित पदाधिकारी को पंचायत अथवा प्रखंड को सूचना देनी चाहिए थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




