चाची की हत्या के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
Updated at : 04 Apr 2017 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा बहरागोड़ा थाना में माखन आचार्या के बयान पर मामला दर्ज 17 मार्च 2017 को बहरागोड़ा में हुई थी हत्या घाटशिला : बहरागोड़ा के खंडामौदा में 17 मार्च 2017 को चाची छवि आचार्या की हत्या के आरोपी अजय आचार्या ने घाटशिला के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संतोष आनंद […]
विज्ञापन
कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
बहरागोड़ा थाना में माखन आचार्या के बयान पर मामला दर्ज
17 मार्च 2017 को बहरागोड़ा में हुई थी हत्या
घाटशिला : बहरागोड़ा के खंडामौदा में 17 मार्च 2017 को चाची छवि आचार्या की हत्या के आरोपी अजय आचार्या ने घाटशिला के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संतोष आनंद प्रसाद की अदालत में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया. उसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में बहरागोड़ा थाना में माखन आचार्या के बयान पर मामला दर्ज हुआ है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि अजय आचार्या मोटर साइकिल लेकर आया और कहा कि वह जल्दी चले.
चाचा और चाची में झगड़ा हो रहा है. माखन आचार्या घर पहुंचा, तो देखा की छवि आचार्या मृत पड़ी है. शव के बगल में बैठ कर तपन आचार्या रो रहा है. कहा गया कि अजय आचार्या और छवि आचार्या में हमेशा विवाद होता था. घटना के दिन अजय आचार्या ने छवि आचार्या का गर्दन काट कर हत्या कर दी. अजय छवि आचार्या को मारपीट करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




