डुमरिया मामले में नक्सली सूरजमनी बरी
Updated at : 02 Apr 2017 2:57 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने डुमरिया में वर्ष 2008 के एक मामले की सुनवाई करते हुए महिला नक्सली सूरजमनी उर्फ बसंती को बरी कर दिया. थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के बयान पर मृतक नक्सली मनोज महतो, अनिल, बसंती उर्फ सूर्यमनी समेत अज्ञात 10/15 नक्सलियों […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने डुमरिया में वर्ष 2008 के एक मामले की सुनवाई करते हुए महिला नक्सली सूरजमनी उर्फ बसंती को बरी कर दिया. थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के बयान पर मृतक नक्सली मनोज महतो, अनिल, बसंती उर्फ सूर्यमनी समेत अज्ञात 10/15 नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी.
जादूगोड़ा: राजू हत्याकांड का आरोपी बरी: घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने वर्ष 2013 में जादूगोड़ा में हुई राजू की हत्या करने के मामले की सुनवाई करते हुए हत्यारोपी सोना यादव को बरी कर दिया है. जादूगोड़ा थाना में कांड खुदरीबाग की बुलकी यादव के बयान पर सोना यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. प्राथमिकी में कहा गया कि राखा माइंस स्टेशन के पास भाड़े में डेरा लेकर बुलकी व राजू यादव रहते थे. 12 दिसंबर 13 को राजू अपनी साइकिल लेकर कहीं गया है. उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




